अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत शंकरगढ़ विकासखंड की, ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में मंगलवार को सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास की 15 ग्राम पंचायतों से ग्रामीण पहुंचे और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की शासकीय सेवाओं, योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी के साथ पात्रता के अनुसार लाभ उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी विस्तार से बताया।
🟠मौके पर मिली शासकीय सेवाएं और प्रमाण पत्र
सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को छोटी-छोटी शासकीय सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना रहा। शिविर स्थल पर पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं और मांगों को भी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सुना। प्रकरणों की प्रकृति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई और ग्रामीणों को संबंधित विभाग से मिलने वाली सेवाओं की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
🟠15 ग्राम पंचायतों की रही भागीदारी
शिविर में शंकरगढ़ क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव सहित जनपद एवं जिला स्तर के, जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य भी शिविर में मौजूद रहे।बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी से शिविर में प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना की।
🟠योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों को मिला लाभ
अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए, पात्र हितग्राहियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इससे ग्रामीणों को यह समझने में मदद मिली कि संबंधित योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं,और आवेदन कहां किया जाना हैं।सेवा सेतु जैसे शिविरों के माध्यम से प्रशासन का प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने पर केंद्रित हैं।
🟠अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, जनपद पंचायत सीईओ वेदप्रकाश पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में 15 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।












