सेवा संकल्प अभियान को लेकर अंबिकापुर में भाजपा की संभागीय प्रेसवार्ता

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा हैं। इसी अभियान को लेकर अंबिकापुर में भाजपा की संभागीय पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अभियान के उद्देश्य और इसके तहत प्रदेश में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

🟠25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को लेकर अभियान

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के, सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने को अभियान से, जोड़ते हुए उनकी जनसेवा यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा,कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा हैं।मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया हैं।🟠आवास, नल-जल और स्वास्थ्य योजनाओं का किया उल्लेख

राजेश अग्रवाल ने कहा,कि छत्तीसगढ़ में आवास, नल-जल, किसान सम्मान निधि, स्वास्थ्य, सड़क, रेल और जनजातीय विकास जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।उन्होंने कहा,कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना हैं,और सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनभागीदारी को भी इससे जोड़ने की कोशिश की जा रही हैं।

🟠स्वच्छता से लेकर रंगोली और चित्रकला तक कार्यक्रम

मंत्री ने बताया,कि सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल हैं।इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा हैं। कार्यक्रमों का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेशों को व्यापक स्तर तक पहुंचाना बताया गया।

🟠पत्रकार वार्ता में मंत्री ने रखी अभियान की जानकारी

अंबिकापुर में आयोजित संभागीय पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने अभियान से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की और केंद्र तथा राज्य स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें