दिल्ली अब दूर नहीं : सरगुजा को बड़ी रेल सौगात, अंबिकापुर से दिल्ली अब सप्ताह में दो दिन सीधी ट्रेन

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2026

सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों के लिए मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच संचालित सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन उपलब्ध होगी। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से द्विसाप्ताहिक सेवा की शुरुआत के अवसर पर, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।नई सेवा शुरू होने से सरगुजा संभाग के यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए सप्ताह में एक अतिरिक्त सीधी रेल सुविधा मिलेगी। इसका लाभ शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, रोजगार और अन्य जरूरी कामों से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को मिलने की उम्मीद है।

🟠मंगलवार और गुरुवार को अंबिकापुर से चलेगी ट्रेन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अनुसार, प्रेस नोट में दी गई समय-सारणी के मुताबिक अंबिकापुर से, हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी। अंबिकापुर से ट्रेन के सुबह 7:30 बजे रवाना होने की जानकारी दी गई हैं।वहीं वापसी दिशा में हजरत निजामुद्दीन से अंबिकापुर के लिए ट्रेन रविवार और मंगलवार को रात 11 बजे रवाना होगी। इससे यात्रियों को दिल्ली और सरगुजा के बीच यात्रा की योजना बनाने के लिए सप्ताह में एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।🟠लंबे समय से थी सप्ताह में दो दिन ट्रेन की मांग

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा,कि अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन को सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा,कि इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।सांसद के मुताबिक पहले सप्ताह में केवल एक दिन ट्रेन उपलब्ध होने के कारण कई यात्रियों के लिए यात्रा की योजना बनाना मुश्किल होता था। अब अतिरिक्त फेरे से यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार यात्रा का विकल्प मिलेगा।द्वितीय साप्ताहिक सेवा के पहले दिन यात्रियों में भी उत्साह देखने को मिला। रायगढ़, जशपुर और आसपास के क्षेत्रों से भी यात्री अंबिकापुर पहुंचकर इस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

🟠शिक्षा, इलाज और कारोबार के लिए बढ़ेगी कनेक्टिविटी

अंबिकापुर से दिल्ली की सीधी रेल सेवा बढ़ने का सीधा फायदा उन यात्रियों को मिल सकता हैं,जिन्हें शिक्षा, इलाज, व्यापार, नौकरी या अन्य आवश्यक कार्यों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की यात्रा करनी पड़ती हैं।सप्ताह में अतिरिक्त फेरा उपलब्ध होने से यात्रा की योजना बनाने में सुविधा बढ़ेगी। विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए यह उपयोगी हो सकता हैं,जिन्हें सप्ताह में उपलब्ध सीमित ट्रेन के कारण अपनी यात्रा की तारीख बदलनी पड़ती थी।🟠DRM ने बताया यात्रियों की मांग पर बढ़ाई गई आवृत्ति

डीआरएम राकेश रंजन ने बताया,कि क्षेत्र के लोगों की ओर से दिल्ली के लिए संचालित रेल सेवा को सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने की मांग लगातार की जा रही थी। जनप्रतिनिधियों की मांग के आधार पर रेल मंत्रालय द्वारा सेवा की आवृत्ति बढ़ाई गई हैं।उन्होंने कहा कि इसका लाभ केवल अंबिकापुर के यात्रियों को ही नहीं, बल्कि मार्ग में आने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को भी मिलेगा। उन्होंने यात्रियों से अतिरिक्त रेल सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

🟠अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का भी होगा विस्तार

द्विसाप्ताहिक ट्रेन के साथ अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्य भी चर्चा में रहे। डीआरएम राकेश रंजन ने बताया कि स्टेशन पर नए प्लेटफॉर्म का निर्माण, रेलवे लाइनों का विस्तार और बड़े फुट ओवरब्रिज (FOB) के निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं।इसके अलावा कोचिंग सुविधाओं में सुधार पर भी काम चल रहा हैं। भविष्य में अंबिकापुर से और ट्रेनों के संचालन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए,स्टेशन की अधोसंरचना और यात्री सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में काम किया जा रहा हैं।इससे आने वाले समय में अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित करने में मदद मिल सकती हैं।🟠महापौर ने बताया यात्रियों के लिए उपयोगी सुविधा

अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन सीधी ट्रेन की सुविधा नगरवासियों और पूरे क्षेत्र के यात्रियों के लिए उपयोगी हैं।उन्होंने कहा,कि दिल्ली आने-जाने वाले विद्यार्थी, मरीज, व्यापारी और अन्य यात्रियों को इससे आवागमन में सुविधा मिलेगी।

🟠कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

ट्रेन रवाना करने के अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें पुष्प भेंट कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में डीसीएम एस. भारतीयन, एसआर डीआरएम अहूजा, पार्षद आलोक दुबे, पार्षद रविकांत उरांव, भारत सिंह सिसोदिया, अरुणा सिंह, विनोद हर्ष सहित जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।अंबिकापुर से दिल्ली के लिए अतिरिक्त रेल सेवा शुरू होने के साथ अब यात्रियों को सप्ताह में दो दिन सीधी कनेक्टिविटी का विकल्प मिलेगा। वहीं स्टेशन पर चल रहे प्लेटफॉर्म, रेल लाइन और एफओबी सहित अन्य विकास कार्य भविष्य की यात्री जरूरतों को देखते हुए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें