26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय,शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में, प्रदेश के पांचों शैक्षणिक संभागों से पहुंचे खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।समापन समारोह में खिलाड़ियों ने बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने ध्वज अवरोहण कर प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की। इसके बाद विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रायपुर संभाग ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

🟠खेलों के साथ संस्कृति को समझने का अवसर

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा,कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए बच्चों को अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन और सामाजिक विविधता को समझने का अवसर भी मिलता हैं।उन्होंने कहा,कि इस तरह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों और संभागों की विविध सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराना भी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से हार से निराश न होने और अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करने की अपील की।मंत्री ने यह भी बताया,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय खेलों में शामिल किए गए कुराश खेल की प्रतियोगिता भी इसी आयोजन के तहत बलौदाबाजार में आयोजित की गई।🟠बलौदाबाजार में खुलेगा डाइट

समापन समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने, बलौदाबाजार में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) खोलने की घोषणा की। इस घोषणा से जिले में शिक्षक प्रशिक्षण और शैक्षणिक क्षमता विकास के क्षेत्र में, नई सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद हैं।DIET जैसे संस्थान शिक्षक प्रशिक्षण, शैक्षणिक नवाचार और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिले में इसकी स्थापना से स्थानीय स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़ी सुविधाओं को मजबूती मिलने की संभावना हैं।

🟠रग्बी और नेटबॉल में रायपुर संभाग का दबदबा

प्रतियोगिता की प्रमुख खेल स्पर्धाओं में रायपुर संभाग ने शानदार प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालक और बालिका रग्बी दोनों वर्गों में रायपुर संभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया। बस्तर संभाग दूसरे और दुर्ग संभाग तीसरे स्थान पर रहा।इसी तरह 19 वर्ष नेटबॉल बालक और बालिका वर्ग में भी रायपुर संभाग ने पहला स्थान प्राप्त किया। बिलासपुर संभाग दूसरे और दुर्ग संभाग तीसरे स्थान पर रहा।🟠कुराश में अलग-अलग संभागों ने दिखाया दम

कुराश प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 14 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग प्रथम, सरगुजा द्वितीय और रायपुर तृतीय रहा। बालिका वर्ग में रायपुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा।17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने पहला, सरगुजा ने दूसरा और दुर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में दुर्ग प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और रायपुर तृतीय रहा।19 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर प्रथम, सरगुजा द्वितीय और दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, दुर्ग ने द्वितीय और रायपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

🟠खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बढ़ा उत्साह

चार दिनों तक चले इस आयोजन ने विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। अलग-अलग संभागों से आए खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ टीम भावना और खेल भावना भी देखने को मिली। प्रतियोगिता के समापन के साथ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों में उत्साह का माहौल रहा।समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू, कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, एसपी आनंद यादव, राकेश ध्रुव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें