PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की गाथा रायपुर में जीवंत, CM साय ने कहा हर नागरिक बने विकसित भारत का सहभागी

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,8अक्टूबर2026

राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में बुधवार को,‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में सेवा,सुशासन और राष्ट्र निर्माण का संदेश प्रमुखता से सामने आया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो रहा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, संघर्ष, सेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उनके अनुसार लगभग 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्ष से अधिक समय से देश के प्रधानमंत्री के रूप में यह यात्रा सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण से जुड़ी रही हैं।

🟠‘नमो सेवा गाथा’ में दिखा संघर्ष से राष्ट्र निर्माण तक का सफर

लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के, जीवन के विभिन्न पड़ावों और सार्वजनिक जीवन की यात्रा को दर्शाया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री का जीवन विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं।उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और सेवा भावना के जरिए सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने की यह यात्रा युवाओं को यह संदेश देती हैं,कि मजबूत संकल्प और जनसेवा का उद्देश्य बड़ी चुनौतियों को अवसर में बदलने की प्रेरणा दे सकता हैं।🟠विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देश के सामने रखा हैं। इसे केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बताते हुए उन्होंने प्रत्येक नागरिक की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।साय ने प्रदेशवासियों से विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भी अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा,कि सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण की भावना को जनभागीदारी के जरिए आगे बढ़ाने की जरूरत हैं।मुख्यमंत्री ने बताया,कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा हैं। अभियान को 13 अलग-अलग बिंदुओं के माध्यम से जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं।

🟠बस्तर में शांति और विकास को लेकर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर के विकास का उल्लेख करते हुए कहा,कि सुरक्षा बलों, स्थानीय जनता और केंद्र सरकार के प्रयासों से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण प्रगति हुई हैं। उनके अनुसार बस्तर के उन क्षेत्रों में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और शासन की योजनाओं की पहुंच बढ़ रही हैं,जहां पहले विकास कार्यों को पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था।उन्होंने कहा,कि सरकार का लक्ष्य बस्तर के प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल, रोजगार तथा उद्यमिता के अवसर बढ़ाना हैं।🟠किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा,कि किसानों की समृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने महतारी वंदन योजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश की लगभग 68 लाख पात्र महिलाओं को, प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं,और योजना के तहत अब तक 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी हैं।

🟠51 हजार करोड़ के रेल कार्यों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना के विस्तार को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया,कि प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगभग 51 हजार करोड़ रुपये के कार्य चल रहे हैं।उन्होंने कहा,कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा हैं। नई रेल परियोजनाओं और स्टेशन आधुनिकीकरण से यात्रियों की सुविधाओं के साथ प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर हैं।🟠6,691 जनजातीय गांवों में बुनियादी सुविधाओं पर काम

मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा,कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 6,691 जनजातीय गांवों में आवास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और आजीविका जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा हैं।उन्होंने कहा,कि जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते हुए,विकास की मुख्यधारा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता हैं।

🟠निवेश के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को लेकर उत्साह का दावा

मुख्यमंत्री ने अपने हालिया सिंगापुर प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा,कि वहां उद्योग जगत के साथ हुई चर्चाओं में छत्तीसगढ़ के प्रति निवेशकों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया,कि राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति और निवेश-अनुकूल वातावरण से प्रभावित होकर 15 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने वन-टू-वन चर्चा में छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर रुचि दिखाई हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि निवेश का उद्देश्य केवल उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और छत्तीसगढ़ को उद्योग, तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे ले जाना हैं।

🟠बृजमोहन अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब ने भी रखे विचार

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने विकसित भारत-2047 को नागरिकों की सहभागिता से जुड़ा राष्ट्रीय लक्ष्य बताया।कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रक्षा, अर्थव्यवस्था, अधोसंरचना, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्रों में काम हुआ हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने को सेवा और राष्ट्र समर्पण से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

🟠बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद

समारोह में विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में ‘नमो सेवा गाथा’ के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक जीवन यात्रा को प्रस्तुत किया गया,वहीं मुख्यमंत्री साय के संबोधन में विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में जनभागीदारी पर जोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें