महतारियों के खाते में आज पहुंचेगी 32वीं किस्त, 67.38 लाख महिलाओं को मिलेगा ₹632 करोड़ से ज्यादा का लाभ

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,8अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की,32वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में,₹632 करोड़ 40 लाख 04 हजार 250 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना की 32वीं किस्त का भुगतान करेंगे।

🟠67 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाती हैं। अक्टूबर 2026 की 32वीं किस्त के लिए विभाग द्वारा ई-केवाईसी पूरा कर चुके 67,38,217 हितग्राहियों के, भुगतान को अनुमोदित किया गया हैं।सरकार के अनुसार, DBT के माध्यम से मिलने वाली यह सहायता राशि महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ परिवारों में पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में भी उपयोगी हो रही हैं। योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा हैं।

🟠31 किश्तों में मिल चुके हैं ₹20 हजार करोड़ से ज्यादा

महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ में 01 मार्च 2024 से लागू किया गया था। योजना का लाभ लेने के लिए,कुल 70 लाख 27 हजार 154 हितग्राहियों ने आवेदन किया था। इनमें पात्र पाए गए 70 लाख 09 हजार 578 महिलाओं को 10 मार्च 2024 को पहली बार सहायता राशि का अंतरण किया गया था।योजना शुरू होने के बाद अब तक प्रदेश की महतारियों को 31 किश्तों में कुल ₹20,075.71 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी हैं। अब 32वीं किस्त के भुगतान के बाद योजना के तहत हितग्राहियों को दी गई कुल राशि बढ़कर ₹20,708.11 करोड़ हो जाएगी।

🟠अक्टूबर की किस्त के लिए पात्रता की अद्यतन स्थिति

विभाग के अनुसार अक्टूबर 2026 की 32वीं किस्त के भुगतान के लिए,अद्यतन स्थिति में कुल 68 लाख 52 हजार 661 हितग्राही पात्र हैं। इनमें से 67 लाख 31 हजार 314 हितग्राहियों के भुगतान के लिए अनुमोदन की प्रक्रिया की गई हैं।इसके अलावा नियद नेल्लानार के हितग्राहियों की 12वीं किस्त के भुगतान के अनुमोदन के लिए 6,903 हितग्राही शामिल हैं। इन दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को, 32वीं किस्त की राशि DBT के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

🟠DBT से पारदर्शी तरीके से खातों में पहुंचेगी राशि

महतारी वंदन योजना में सहायता राशि का भुगतान DBT के माध्यम से किया जाता हैं। इससे हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि सीधे पहुंचती हैं,और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिलती हैं। योजना के तहत ई-केवाईसी जैसी प्रक्रियाओं को भी भुगतान से जोड़ा गया हैं,ताकि पात्र हितग्राहियों तक सहायता राशि पहुंचाई जा सके।08 अक्टूबर को होने वाला 32वीं किस्त का भुगतान ऐसे समय में हो रहा हैं,जब प्रदेश में बड़ी संख्या में महिलाएं योजना की नियमित सहायता राशि का इंतजार कर रही हैं। 32वीं किस्त के अंतरण के बाद योजना के तहत अब तक वितरित कुल सहायता राशि ₹20,708.11 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें