जन्मदिन पर फिर दिखा बृहस्पति सिंह का सियासी अंदाज,बोले निष्कासन राजनीतिक प्रक्रिया, कई नेताओं की हुई हैं,वापसी

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,8अक्टूबर2026

रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और कांग्रेस से निष्कासित बृहस्पति सिंह का जन्मदिन बलरामपुर में, समर्थकों ने उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान समर्थकों की मौजूदगी में आतिशबाजी की गई और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपेक्षाकृत कम नजर आ रहे,बृहस्पति सिंह की इस सार्वजनिक मौजूदगी ने एक बार फिर क्षेत्र की राजनीति में उनकी सक्रियता को लेकर चर्चा को सामने ला दिया हैं।

🟠मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन

बलरामपुर पहुंचने के बाद बृहस्पति सिंह ने चांदो चौक स्थित हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने समर्थकों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चर्चा होती रही।बृहस्पति सिंह रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे हैं। वर्ष 2013 और 2018 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद वे विधायक नहीं रहे। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया था।

🟠बाइट

बृहस्पति सिंह, पूर्व कांग्रेस विधायक

🟠निष्कासन को बताया राजनीतिक प्रक्रिया

जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस से अपने निष्कासन और राजनीतिक भविष्य को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,कि राजनीतिक दलों में नेताओं का निष्कासन कोई नई बात नहीं हैं,और समय के साथ परिस्थितियां बदलती रहती हैं।उन्होंने अपने बयान में इंदिरा गांधी, ममता बनर्जी और नारायण दत्त तिवारी जैसे नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा,कि अतीत में भी कई नेताओं को अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी से बाहर किया गया और बाद में उनकी वापसी हुई। उनके इस बयान को कांग्रेस में अपनी संभावित वापसी के संदर्भ में देखा जा रहा हैं, हालांकि उन्होंने इस मौके पर किसी तत्काल राजनीतिक निर्णय की घोषणा नहीं की।

🟠कांग्रेस में वापसी को लेकर पहले भी सामने आ चुकी हैं,चर्चा

बृहस्पति सिंह की कांग्रेस में वापसी का मुद्दा पिछले कुछ समय से चर्चा में रहा हैं। सितंबर 2026 में कांग्रेस की अनुशासन समिति द्वारा निष्कासित नेताओं के पार्टी में, वापसी से संबंधित आवेदनों पर विचार किए जाने की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्टों के मुताबिक बृहस्पति सिंह का आवेदन भी चर्चा में आया था,लेकिन उनके मामले में अंतिम निर्णय लंबित बताया गया था।इससे पहले फरवरी 2026 में भी बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र में बृहस्पति सिंह की बढ़ती सार्वजनिक सक्रियता को लेकर राजनीतिक चर्चाएं सामने आई थीं।बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस संगठन को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,कि पार्टी नेतृत्व को आत्ममंथन करना चाहिए और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। उनके मुताबिक संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी हैं।उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए पार्टी की मौजूदा स्थिति और भविष्य को लेकर अपनी राय रखी। हालांकि, उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की।

🟠जन्मदिन कार्यक्रम से फिर सामने आई राजनीतिक सक्रियता

बृहस्पति सिंह लंबे समय से क्षेत्र की सक्रिय राजनीति में पहले की तुलना में कम नजर आ रहे थे। ऐसे में जन्मदिन के मौके पर बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी और उनका सार्वजनिक कार्यक्रम में खुलकर राजनीतिक मुद्दों पर बोलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।रामानुजगंज क्षेत्र की राजनीति में बृहस्पति सिंह की लंबी राजनीतिक पृष्ठभूमि रही हैं। 2013 में उन्होंने तत्कालीन रामानुजगंज सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी, राजनीतिक पारी की शुरुआत की और 2018 में भी विधायक चुने गए। 2023 के चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया और इसके बाद वे विधानसभा से बाहर हो गए।फिलहाल उनकी कांग्रेस में वापसी को लेकर अंतिम निर्णय सामने नहीं आया हैं। ऐसे में जन्मदिन के अवसर पर दिए गए उनके बयान और समर्थकों के साथ उनकी सार्वजनिक मौजूदगी को आने वाले समय में उनकी राजनीतिक सक्रियता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा हैं, लेकिन उनके अगले कदम को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें