न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,8अक्टूबर2026
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के, मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 19 वर्षीय आरोपी निराकार यादव उर्फ रिंकू यादव को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रास्ते में नाबालिग का पीछा कर अश्लील इशारे किए और उसका हाथ पकड़कर जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया था। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त XL6 कार भी जब्त की हैं।
🟠बस का इंतजार कर रही थी नाबालिग, तभी पहुंचा आरोपी
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को नाबालिग के परिजन ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 16 वर्षीय बालिका अपनी मौसी के घर रहकर कक्षा 12वीं की पढ़ाई करती हैं।बताया गया,कि 30 अगस्त 2026 को वह अपने घर से मौसी के घर जाने के लिए बस से निकली थी। रास्ते में बस का इंतजार करने के दौरान दोपहर करीब 3 बजे आरोपी निराकार यादव उर्फ रिंकू यादव अपनी XL6 कार से वहां पहुंचा।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग की ओर अश्लील इशारे किए। इसके बाद कार से उतरकर उसका हाथ जबरन पकड़ लिया और अपने साथ कार में चलने के लिए कहने लगा।
🟠छात्रा के चिल्लाने पर कार लेकर भागा आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी की हरकत का विरोध करते हुए नाबालिग चिल्लाने लगी। उसके शोर मचाने पर आरोपी ने उसका हाथ छोड़ दिया और कार लेकर मौके से फरार हो गया।रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया हैं,कि आरोपी इससे पहले भी नाबालिग का पीछा कर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ कर चुका था।परिजन की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने अपराध क्रमांक 193/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में धारा 74, 351(2) बीएनएस और धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
🟠करीब एक महीने से फरार था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पत्थलगांव पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के अपने गृह ग्राम में होने की जानकारी मिली।इसके बाद पुलिस टीम ने 07 अक्टूबर 2026 को आरोपी को उसके गृह ग्राम से हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया।
🟠XL6 कार भी पुलिस ने की जब्त
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में प्रयुक्त XL6 कार को गवाहों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को विधिवत जब्त कर लिया।पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध पाया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
🟠महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर पुलिस की सख्ती
जशपुर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा,कि जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🟠गिरफ्तारी में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
मामले की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विद्या राम यादव, प्रधान आरक्षक सुभाष नायक, चंद्र विजय साय तथा आरक्षक वीरेंद्र यादव, देव सिंह एवं राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












