रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण पिस्दा की उड़ान,छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा नया मुकाम

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,8अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ की बेटी और रायपुर की आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी से,तराशी गई खिलाड़ी किरण पिस्दा ने भारतीय महिला फुटबॉल में एक और महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया हैं। किरण को भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम की 24 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया गया हैं। भारतीय टीम अक्टूबर की अंतरराष्ट्रीय विंडो में रूस के खिलाफ दो मुकाबले खेल रही हैं। 8 अक्टूबर को कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन में पहला मैच खेला गया, जिसमें भारत को रूस के हाथों 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को निर्धारित हैं।किरण के भारतीय सीनियर टीम तक पहुंचने की उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ के खेल जगत में खास पहचान बनाई हैं। उनकी सफलता यह भी दिखाती हैं,कि राज्य में संचालित आवासीय खेल अकादमियों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल उपलब्ध कराया जा रहा हैं।

🟠उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल कर दी बधाई

किरण पिस्दा की राष्ट्रीय टीम में जगह बनने पर उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने, उनसे वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर बधाई दी। उन्होंने किरण की उपलब्धि को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया।उन्होंने किरण के साथ-साथ उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों और रायपुर आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। साव ने कहा,कि किरण ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और निरंतर प्रयासों से प्रदेश का नाम रोशन किया हैं।राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों का भी इस अवसर पर उल्लेख किया गया।🟠रायपुर की सरकारी अकादमी में निखरी प्रतिभा

किरण पिस्दा की सफलता में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित रायपुर आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। अकादमी में खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण के साथ अनुशासित वातावरण,तकनीकी मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।किरण ने इसी प्रशिक्षण व्यवस्था के बीच अपने खेल को लगातार बेहतर किया और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। अकादमी का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को व्यवस्थित तरीके से तैयार कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए सक्षम बनाना हैं।

🟠पहले भी पहन चुकी हैं भारतीय टीम की जर्सी

किरण पिस्दा के लिए भारतीय सीनियर टीम में चयन कोई पहला अवसर नहीं हैं। वह इससे पहले 2022 में नेपाल में आयोजित SAFF Women’s Championship में, भारतीय सीनियर महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।अब 2026 में एक बार फिर उन्हें सीनियर टीम में जगह मिली हैं। AIFF की घोषित 24 सदस्यीय टीम में किरण को डिफेंडर के रूप में शामिल किया गया था।

🟠रूस के खिलाफ दो मुकाबलों की चुनौती

भारत और रूस के बीच अक्टूबर में दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले निर्धारित किए गए हैं। पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को किशोर भारती क्रीड़ांगण, कोलकाता में खेला गया, जिसमें रूस ने भारत को 4-0 से हराया। AIFF के अनुसार भारत ने पहले हाफ में काफी समय तक मुकाबले में पकड़ बनाए रखी, लेकिन दूसरे हाफ में रूस ने लगातार दबाव बनाते हुए तीन और गोल किए।दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय विपक्ष के खिलाफ अनुभव हासिल करने का अवसर हैं। AIFF के अनुसार अक्टूबर की यह सीरीज भारत की जून 2026 की,SAFF Women’s Championship जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में वापसी का हिस्सा हैं।🟠कोच सरिता कुजूर के मार्गदर्शन का अहम योगदान

किरण की खेल यात्रा में रायपुर आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी की कोच सरिता कुजूर के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई हैं। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल के साथ उनके आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और मैच के दबाव में प्रदर्शन पर भी ध्यान दिया जाता हैं।किरण की उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई हैं,जब महिला फुटबॉल में युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा हैं। उनके लिए सीनियर टीम में वापसी और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अनुभव आगे के करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण अवसर हैं।

🟠किरण की सफलता से प्रदेश की बेटियों को नई प्रेरणा

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने भी किरण पिस्दा को भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस उपलब्धि को प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।रायपुर की आवासीय फुटबॉल अकादमी से भारतीय सीनियर टीम तक पहुंची किरण पिस्दा की कहानी छत्तीसगढ़ की उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा हैं,जो खेल के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना देख रही हैं। अब प्रदेश के खेलप्रेमियों की नजरें 11 अक्टूबर को भारत और रूस के बीच होने वाले दूसरे मुकाबले पर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें