बलरामपुर में आधार की हर समस्या का होगा समाधान,14 से 16 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर, जानें तारीख और जरूरी दस्तावेज

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10अक्टूबर2026

आधार कार्ड में गड़बड़ी के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही हैं,तो जिले के नागरिकों के लिए राहत की खबर हैं। बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा चिप्स के सहयोग से विकासखंड स्तर पर 14 से 16 अक्टूबर तक विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नया आधार पंजीयन कराने के साथ ही पहले से बने आधार कार्ड में त्रुटियों को सुधारने और बायोमेट्रिक संबंधी समस्याओं के निराकरण की सुविधा मिलेगी।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिनका आधार कार्ड नहीं बना हैं,या जिनके आधार में किसी तरह की त्रुटि हैं, वे निर्धारित तिथि पर अपने विकासखंड के शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भटकने से बचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं को दूर करना हैं।

🟠तीन विकासखंडों में लगेंगे विशेष आधार शिविर, देखें पूरा शेड्यूल

जिला प्रशासन ने तीन दिनों तक अलग-अलग जनपद पंचायत कार्यालयों में शिविर लगाने का कार्यक्रम निर्धारित किया हैं। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे।

🔸️14 अक्टूबर 2026: जनपद पंचायत कार्यालय, बलरामपुर

🔸️15 अक्टूबर 2026: जनपद पंचायत कार्यालय, शंकरगढ़

🔸️16 अक्टूबर 2026: जनपद पंचायत कार्यालय, कुसमी

नागरिक अपने विकासखंड के निर्धारित शिविर में पहुंचकर आधार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

🟠आधार में छोटी-सी गलती से अटक सकता हैं, सरकारी योजनाओं का लाभ

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा,कि आधार आज नागरिकों की पहचान और विभिन्न सरकारी सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था बन चुका हैं। किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन, विद्यार्थियों की अपार आईडी, पैन कार्ड और बैंक खातों की आधार लिंकिंग जैसी प्रक्रियाओं में आधार की जानकारी सही होना जरूरी हैं।ऐसे में नाम, जन्मतिथि, पता या बायोमेट्रिक जानकारी में त्रुटि होने पर पात्र हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विकासखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने की पहल की हैं,ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर सहायता मिल सके।

🟠बायोमेट्रिक से लेकर नाम और पते तक में सुधार की सुविधा

विशेष शिविरों में आधार से जुड़ी कई तरह की समस्याओं के निराकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

🔸️बायोमेट्रिक मिसमैच की समस्या।

🔸️आधार कार्ड निरस्त या निष्क्रिय होने से संबंधित परेशानी।

🔸️जन्मतिथि और जेंडर संबंधी त्रुटियों में सुधार।

🔸️अपडेट के दौरान फिंगरप्रिंट या आइरिस दर्ज नहीं होने की समस्या।

🔸️नाम, जन्मतिथि और पते में संशोधन।

🔸️नए आधार कार्ड के लिए पंजीयन।

बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आवेदक की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसलिए जिन नागरिकों को फिंगरप्रिंट या आइरिस संबंधी समस्या हैं,उन्हें शिविर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

🟠आधार बनवाने और सुधार के लिए कौन-से दस्तावेज जरूरी

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की हैं,कि वे आवेदन के अनुसार आवश्यक मूल और वैध दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक परेशानी न हो।

🟠नया आधार पंजीयन

17 वर्ष तक के बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता का आधार कार्ड आवश्यक बताया गया हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के आवेदक वोटर आईडी, 10वीं की अंकसूची, ड्राइविंग लाइसेंस या भारतीय पासपोर्ट में से मान्य दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।

🟠नाम और जन्मतिथि में सुधार

इसके लिए बीआरएन युक्त जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की अंकसूची या पासपोर्ट जैसे मान्य दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

🟠पते में सुधार

परिवार के मुखिया के आधार के आधार पर अथवा सरपंच, ग्रुप-ए या ग्रुप-बी अधिकारी या प्रधानाचार्य द्वारा मोहर और हस्ताक्षर सहित प्रमाणित यूआईडीएआई स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट के माध्यम से पते में सुधार कराया जा सकेगा।दस्तावेजों की स्वीकार्यता और प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नागरिक myAadhaar पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या शिविर में मौजूद ऑपरेटर से संपर्क कर सकते हैं।

🟠गांव-गांव मुनादी कराने के निर्देश

शिविरों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी शामिल हैं।अधिकारियों को गांव-गांव मुनादी कराकर शिविरों की जानकारी देने और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया हैं। प्रशासन का प्रयास हैं,कि आधार में त्रुटि के कारण परेशान हो रहे नागरिक समय पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकें।

🟠जरूरी जानकारी 

अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना हैं,या उसमें नाम, जन्मतिथि, पता अथवा बायोमेट्रिक संबंधी कोई समस्या हैं, तो 14, 15 या 16 अक्टूबर को अपने विकासखंड के, निर्धारित जनपद पंचायत कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच पहुंचें। अपने साथ संबंधित मूल और वैध दस्तावेज जरूर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें