सूरजपुर में 2 लाख रुपये की उठाईगिरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार, 1.37 लाख नकद और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,10अक्टूबर2026

बैंक से नकदी निकालकर लौट रहे एक व्यक्ति के दो लाख रुपये की उठाईगिरी के मामले में सूरजपुर जिले की, प्रतापपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से, 1 लाख 37 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, इस घटना में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी हैं।यह मामला 18 सितंबर 2026 का हैं, जब ग्राम मानपुर खड़गवां निवासी रामसेवक गुप्ता प्रतापपुर में, सहकारी बैंक और स्टेट बैंक से कुल दो लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे। उन्होंने रकम को एक प्लास्टिक के झोले में रखा था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने कथित तौर पर रुपये की उठाईगिरी कर ली। शिकायत के बाद प्रतापपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

 

🟠बैंक से दो लाख रुपये निकालने के बाद हुई वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामसेवक गुप्ता 18 सितंबर को अपनी स्कूटी क्रमांक CG 15 CX 9297 से प्रतापपुर आए थे। उन्होंने सहकारी बैंक और स्टेट बैंक से दो लाख रुपये निकाले और नकदी को प्लास्टिक के झोले में रख लिया। इसके बाद उनके रुपये गायब हो गए।पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना प्रतापपुर में अपराध क्रमांक 280/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 3(5), 112 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने और नकदी बरामद करने के लिए जांच शुरू की।

🟠CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। इसके साथ ही तकनीकी संसाधनों और अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की गई।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर उसे जिला जशपुर की ओर रवाना किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने बतौली क्षेत्र में दबिश देकर दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर उठाईगिरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।

🟠जशपुर और बिहार के रहने वाले आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, उनकी पहचान इस प्रकार हुई हैं,संतोष कुमार मीणा उर्फ मोनू नट, उम्र 25 वर्ष, पिता वासुदेव मीणा, निवासी झक्कड़पुर, स्कूलपारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर।रोहित यादव, उम्र 34 वर्ष, पिता सुंदर यादव, निवासी जुरावगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार, बिहार।पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी। उनके बताए स्थान पर तलाशी लेने से नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।

🟠बाइक की सीट के नीचे छिपाए थे एक लाख रुपये

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि उठाईगिरी की रकम में से एक लाख रुपये होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 14 MW 3648 की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए थे। वहीं, 37 हजार रुपये एक सफेद गमछे में रखे हुए थे।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 1 लाख 37 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।हालांकि, पीड़ित ने कुल दो लाख रुपये की उठाईगिरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि अब तक 1 लाख 37 हजार रुपये की बरामदगी की जानकारी सामने आई हैं। शेष 63 हजार रुपये के संबंध में पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई हैं।

🟠दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

प्रतापपुर पुलिस के अनुसार, मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी पतासाजी कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश पुरैना, एएसआई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे तथा आरक्षक अशोक कनौजिया, राजेश तिवारी और नौशाद की भूमिका रही।

🟠बैंक से नकदी निकालते समय रहें सतर्क

बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद नागरिकों को अपने सामान और नकदी की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। रकम को खुले में रखने या असुरक्षित तरीके से ले जाने से बचें। यदि किसी संदिग्ध गतिविधि का आभास हो, तो सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लें।प्रतापपुर में हुई इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी का एक हिस्सा बरामद किया हैं। अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष रकम की बरामदगी मामले की जांच के महत्वपूर्ण पहलू हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें