अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10अक्टूबर2026
शारदीय नवरात्र को लेकर रामानुजगंज नगर में भक्तिमय माहौल बनने लगा हैं। नगर के प्रमुख देवी स्थान सिद्धपीठ मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में नवरात्र की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई,सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नवरात्र के दौरान दोनों सिद्धपीठों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ अखंड दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल इन मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए,मंदिर समितियों और संबंधित लोगों द्वारा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया जा रहा हैं, ताकि भक्तों को मां के दर्शन करने में किसी तरह की परेशानी न हो। मंदिर परिसरों के साथ-साथ वहां तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं।
🟠मां महामाया मंदिर में तैयारियां पूरी
सिद्धपीठ मां महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया,कि शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को व्यवस्थित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा गया हैं। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और अखंड दीप प्रज्वलित होंगे।नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व होता हैं। ऐसे में मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। पर्व के दौरान मंदिर में धार्मिक गतिविधियों के चलते भक्तिमय वातावरण रहने की उम्मीद हैं।
🟠पहाड़ी मंदिर में भी दर्शन की व्यवस्था पर जोर
नगर के पहाड़ी मंदिर में भी नवरात्र को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर के पुजारी पवन पांडे ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए,मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट कराई गई हैं। इसके अलावा मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग की भी सफाई कराई गई हैं,ताकि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को आवागमन में परेशानी न हो।नवरात्र के दौरान दोनों प्रमुख देवी स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए रास्तों और मंदिर परिसर को साफ-सुथरा रखने पर जोर दिया जा रहा हैं। इससे श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
🟠नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा
शारदीय नवरात्र की तैयारियों के बीच नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दोनों मंदिरों के आसपास साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा।नगर पालिका की ओर से दोनों मंदिरों तक पहुंचने वाले मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया हैं। इसका उद्देश्य नवरात्र के दौरान दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना और आवागमन को सुविधाजनक बनाना हैं।दोनों मंदिर रामानुजगंज के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल हैं। ऐसे में नवरात्र के अवसर पर यहां स्थानीय नागरिकों के, साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती हैं। मंदिरों और पहुंच मार्गों की सफाई को इसी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।
🟠नौ दिनों तक गूंजेगी मां दुर्गा की आराधना
शारदीय नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। घरों और मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं तथा श्रद्धालु व्रत रखकर माता की आराधना करते हैं।रामानुजगंज में भी नवरात्र को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा हैं। मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में अखंड दीप प्रज्वलन, विशेष पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के चलते धार्मिक माहौल बना रहेगा।नगर में नवरात्र की तैयारियों के साथ अब श्रद्धालु पर्व शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। दोनों सिद्धपीठों में की जा रही व्यवस्थाओं का उद्देश्य भक्तों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में मां के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना हैं।












