आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय का बड़ा कार्यक्रम, ‘शक्ति स्वरूपा’ से अग्रसेन जयंती महोत्सव तक होंगे शामिल

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,11अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को, राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार,दिन की शुरुआत मंत्रिपरिषद की बैठक से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम को मीडिया,स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े आयोजनों में सहभागिता करेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम में होटल बेबीलोन कैपिटल में आयोजित ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम, ओमेगा मेडिशाइन अस्पताल का अनावरण, देवपुरी में अस्पताल उद्घाटन समारोह और अग्रसेन जयंती महोत्सव शामिल हैं।मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम दोपहर से रात तक निर्धारित हैं। सभी आयोजनों के बाद वे रात में मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन लौटेंगे।

🟠दोपहर 12 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद शाम 4:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे।

🟠होटल बेबीलोन कैपिटल में ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे होटल बेबीलोन कैपिटल पहुंचेंगे। यहां शाम 4:45 बजे से 5:45 बजे तक ‘शक्ति स्वरूपा’ (हिंदी खबर) कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे होटल से रवाना होने का कार्यक्रम निर्धारित हैं।

🟠ओमेगा मेडिशाइन अस्पताल के अनावरण समारोह में पहुंचेंगे

शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री न्यू राजेंद्र नगर, अमलीडीह स्थित ओमेगा मेडिशाइन अस्पताल पहुंचेंगे। यहां शाम 5:55 बजे से 6:25 बजे तक अस्पताल का ‘Unveiling Ceremony’ यानी अनावरण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:25 बजे वहां से रवाना होंगे।

🟠देवपुरी में अस्पताल उद्घाटन समारोह

मुख्यमंत्री शाम 6:35 बजे देवपुरी, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 6:35 बजे से 7 बजे तक ‘भथरीेश अस्पताल उद्घाटन समारोह’ निर्धारित है। समारोह में शामिल होने के बाद वे शाम 7 बजे देवपुरी से रवाना होंगे।

🟠अग्रसेन जयंती महोत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम श्री अग्रसेन धाम, रायपुर में निर्धारित हैं। वे शाम 7:15 बजे यहां पहुंचेंगे और रात 7:15 बजे से 8:35 बजे तक आयोजित ‘ अग्रसेन जयंती महोत्सव’ में शामिल होंगे।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात 8:35 बजे मुख्यमंत्री अग्रसेन धाम से रवाना होंगे। निर्धारित समय के अनुसार, रात 8:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचने का कार्यक्रम हैं।

🟠दोपहर से रात तक व्यस्त रहेगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रविवार का कार्यक्रम प्रशासनिक बैठक से शुरू होकर मीडिया, स्वास्थ्य और सामाजिक आयोजनों तक फैला हुआ हैं। मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद शाम के कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता निर्धारित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें