संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई पहचान दिलाने और स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का, अवसर देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में लीग की छह फ्रेंचाइजी टीमों का ऐलान किया गया और सभी टीमों की जर्सी लॉन्च की गई। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह को लीग का एंबेसडर घोषित किया गया हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में ड्रॉ के माध्यम से फ्रेंचाइजी को टीमें आवंटित की गईं। प्रत्येक टीम के लिए 22 खिलाड़ियों का दल और एक मुख्य कोच निर्धारित किया गया हैं। इस तरह छह टीमों के कुल 132 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के 108 स्थानीय खिलाड़ी और 24 अतिथि खिलाड़ी शामिल होंगे।
🟠सरदार सिंह संभालेंगे लीग के एंबेसडर की जिम्मेदारी
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की। सरदार सिंह भारतीय हॉकी के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलने की उम्मीद हैं।अरुण साव ने कहा,कि सरदार सिंह जैसी प्रतिष्ठित खेल हस्ती को लीग का एंबेसडर बनाना युवा खिलाड़ियों को उचित संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरदार सिंह के अनुभव से लीग को लाभ मिलेगा।उप मुख्यमंत्री ने लीग से जुड़ने वाले छह फ्रेंचाइजी मालिकों और प्रायोजक संस्थानों का स्वागत करते हुए कहा,कि हॉकी के विकास के लिए उनका निवेश और सहयोग महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने राज्य में हॉकी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सरकार और फ्रेंचाइजी टीमों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
🟠छह फ्रेंचाइजी टीमों के साथ जुड़े प्रतिष्ठित संस्थान
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स, राजधानी रॉयल्स, मैनपाट टाइगर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मुकाबले होंगे। चक्रधर चैंपियंस की फ्रेंचाइजी जिंदल स्टील लिमिटेड के पास हैं,जबकि न्यायधानी नाइट्स से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) जुड़ी हैं। राजधानी रॉयल्स की फ्रेंचाइजी बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड को मिली हैं।इसी तरह मैनपाट टाइगर्स की फ्रेंचाइजी छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पास हैं। संस्कारधानी स्ट्राइकर्स का प्रतिनिधित्व सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड करेगा, जबकि बैलाडीला बुल्स की फ्रेंचाइजी एनएमडीसी लिमिटेड के पास हैं। ड्रॉ के जरिए टीमों का आवंटन करने के बाद सभी फ्रेंचाइजी टीमों की जर्सी भी लॉन्च की गई।
🟠पूर्व ओलंपियन मार्की खिलाड़ियों के रूप में बढ़ाएंगे रोमांच
लीग की खासियत यह हैं,कि प्रत्येक टीम में एक पूर्व ओलंपियन को मार्की खिलाड़ी के रूप में शामिल किया जाएगा। इन अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से युवा और स्थानीय खिलाड़ियों को उनके साथ खेलने तथा उनसे अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,एस.वी. सुनील, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, ललित कुमार उपाध्याय,शमशेर सिंह और चिंगलेनसाना सिंह छह टीमों के मार्की खिलाड़ियों में शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का अनुभव और प्रदर्शन प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने के साथ ही उभरती प्रतिभाओं के लिए सीखने का अवसर भी प्रदान कर सकता हैं।लीग का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धा उपलब्ध कराना और राज्य में घरेलू हॉकी के ढांचे को मजबूत करना हैं। स्थानीय खिलाड़ियों के साथ अतिथि खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीमों को संतुलित बनाने का प्रयास किया गया हैं।
🟠सरदार सिंह बोले स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एंबेसडर सरदार सिंह ने कहा,कि उन्होंने पूर्व खिलाड़ी और हॉकी से जुड़े अपने अनुभवों के, माध्यम से छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को करीब से देखा हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में राज्य सरकार की खेलों को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की।सरदार सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की शुरुआत राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उनके अनुसार, लीग के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और भविष्य में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता हैं।उन्होंने कहा,कि इस लीग का एंबेसडर बनना उनके लिए केवल सम्मान की बात नहीं,बल्कि छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भविष्य के सितारों के रूप में विकसित करने में योगदान देने का अवसर भी हैं।
🟠विजेता टीम को 11 लाख और उपविजेता को मिलेंगे 6 लाख रुपये
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कुल 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई हैं। विजेता टीम को 11 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 6 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को एक लाख रुपये मिलेंगे। सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी,सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी खिलाड़ी और अंडर-21 वर्ग के उभरते खिलाड़ी के लिए 30-30 हजार रुपये का पुरस्कार निर्धारित किया गया हैं। वहीं, सभी 18 पुरुष मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।व्यक्तिगत पुरस्कारों के जरिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर भी मिलेगा।
🟠18 पुरुष मुकाबलों के साथ महिला हॉकी का प्रदर्शनी मैच
21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में कुल 18 पुरुष हॉकी मुकाबले खेले जाएंगे। इसके साथ ही एक प्रदर्शनी महिला हॉकी मैच भी आयोजित किया जाएगा। इससे महिला हॉकी को भी आयोजन के दौरान मंच मिलेगा।मैचों का समय भी निर्धारित किया गया हैं। पहला मुकाबला शाम 5:30 बजे और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों मुकाबलों के बीच प्रतिदिन मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे दर्शकों को खेल के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद भी मिलेगा।हॉकी प्रेमियों के लिए खास बात यह हैं,कि स्टेडियम में सभी मुकाबलों को देखने के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जो दर्शक रायपुर के स्टेडियम तक नहीं पहुंच सकेंगे, वे भी प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकेंगे।
🟠उद्घाटन समारोह में दिखेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलक
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का उद्घाटन समारोह खेल के साथ प्रदेश की कला और सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करेगा। समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं से जुड़ी प्रस्तुतियां और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय की प्रस्तुतियां होंगी। इस दौरान हॉकी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।लीग को प्रदेश की पहचान से जोड़ने के लिए विशेष लोगो, मस्कट और टैगलाइन भी तैयार की गई हैं। लीग के लोगो में छत्तीसगढ़ के नक्शे के साथ हॉकी खेलते खिलाड़ी की आकृति दिखाई गई हैं। प्रदेश की शान बाघ को लीग का मस्कट बनाया गया हैं,जिसे ‘बघवा’ नाम दिया गया है। वहीं, लीग की टैगलाइन ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ रखी गई हैं।
🟠खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए नई पहल
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन से प्रदेश में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ाने और स्थानीय खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रतियोगिता का अनुभव देने की उम्मीद हैं। छह फ्रेंचाइजी, 132 खिलाड़ी, पूर्व ओलंपियन मार्की खिलाड़ी, आकर्षक पुरस्कार राशि और निःशुल्क प्रवेश इस आयोजन को खास बनाएंगे।कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे और रेणुका यादव सहित फ्रेंचाइजी एवं प्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।रायपुर में 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में खेल, संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। अब खेल प्रेमियों की नजरें प्रतियोगिता के आगाज और छह टीमों के प्रदर्शन पर रहेंगी।












