राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22-23 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़,लोकभवन में तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12अक्टूबर2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्य में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति 22 और 23 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगी। उनके दौरे के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को रायपुर स्थित लोकभवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने की।बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान लोकभवन में की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए,सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया,ताकि राष्ट्रपति के आगमन से लेकर उनके निर्धारित कार्यक्रमों तक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

🟠सुरक्षा से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्थाओं पर चर्चा

लोकभवन में आयोजित बैठक के दौरान परिसर में बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली और इंटरनेट की निर्बाध उपलब्धता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में बिजली और इंटरनेट जैसी आवश्यक सेवाओं की निरंतर उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग और आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, ताकि निर्धारित कार्यक्रमों के दौरान प्रशासनिक कार्यों में बाधा न आए।

🟠चिकित्सा सुविधाओं और प्रोटोकॉल पर विशेष जोर

राष्ट्रपति के प्रवास को ध्यान में रखते हुए,चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा प्रोटोकॉल के अनुरूप वाहनों की व्यवस्था समय पर पूरी करने को कहा गया। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखना संबंधित विभागों की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

🟠विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जनसंपर्क विभाग के संचालक आशीष कुमार टिकरिहा, रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम रायपुर, सामान्य प्रशासन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया,कि राष्ट्रपति के प्रवास से जुड़ी सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही,किसी भी संभावित समस्या से बचने के लिए विभागीय स्तर पर समन्वय बनाए रखते हुए,व्यवस्थाओं की निगरानी की जाए।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 22 और 23 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास राज्य के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल हैं। इसे देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की जा रही हैं,ताकि उनके प्रवास के दौरान सुरक्षा, सुविधा और प्रोटोकॉल से संबंधित सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें