छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई,सुशासन और जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13अक्टूबर2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति किए जाने पर,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया,कि सभी राज्यपाल अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभव, प्रशासनिक समझ और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम के लिए नियुक्त राज्यपालों को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा,कि अनुभवी व्यक्तित्वों के मार्गदर्शन से सुशासन, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को और मजबूती मिलेगी।

🟠 राष्ट्रपति द्वारा की गई नियुक्तियों के तहत छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल

🔸️केरल: ओम प्रकाश माथुर

🔸️तमिलनाडु: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

🔸️ओडिशा: ब्रज मोहन राम

🔸️कर्नाटक: डॉ. सुधा यादव

🔸️उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन

🔸️सिक्किम: दुष्यंत गौतम

इन नियुक्तियों के बाद संबंधित राज्यों में संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन और शासन व्यवस्था में राज्यपालों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख के रूप में कार्य करते हैं और संविधान के प्रावधानों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।

🟠विकास और जनकल्याण को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि सार्वजनिक जीवन का समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन किसी भी राज्य की विकास यात्रा को गति देने में सहायक होता हैं। उन्होंने उम्मीद जताई,कि नवनियुक्त राज्यपाल अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सुशासन,जनहित और संवैधानिक परंपराओं को मजबूत करने में योगदान देंगे।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा,कि संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना देश की शासन व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे में राज्यपालों की भूमिका प्रशासनिक और संवैधानिक व्यवस्था के बीच समन्वय बनाए रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण होती हैं।

🟠मुख्यमंत्री ने सफल कार्यकाल की कामना की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों के सफल, यशस्वी और गरिमामय कार्यकाल की मंगलकामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया,कि सभी अपने अनुभव और मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों की प्रगति, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।राज्यपालों की नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से दी गई शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें