संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को, राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न बैठकों एवं कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर मंत्रालय, महानदी भवन,नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर से शाम तक विभिन्न विषयों पर बैठकें निर्धारित हैं। दिन के अंतिम प्रमुख कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित ‘कांदा फेस्टिवल 2026’ में शामिल होंगे।
🟠मंत्रालय में तीन महत्वपूर्ण बैठकें
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक इंक्रेडिबिलिटी से संबंधित बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक स्पोर्ट्स मिशन को लेकर बैठक निर्धारित हैं। वहीं, दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया हैं।दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक टूरिज्म मिशन पर बैठक होगी। इसके बाद शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक पीएम सेतु योजना के क्रियान्वयन के लिए एमओयू निष्पादन का कार्यक्रम तय किया गया हैं। इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में होगा।
🟠शाम को ‘कांदा फेस्टिवल 2026’ में शिरकत
मंत्रालय में निर्धारित कार्यक्रम पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे नवा रायपुर से रवाना होंगे। शाम 4:55 बजे उनके मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन,रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम हैं। इसके बाद शाम 6:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल के लिए प्रस्थान करेंगे।कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम 7 बजे होटल बेबीलोन इंटरनेशनल पहुंचेंगे। यहां शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित ‘कांदा फेस्टिवल 2026’ में उनकी सहभागिता निर्धारित हैं।फेस्टिवल में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे होटल से रवाना होंगे और रात 8:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।
🟠दिनभर बैठकों और कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त
मुख्यमंत्री का मंगलवार का कार्यक्रम विभागीय बैठकों और सार्वजनिक आयोजन में सहभागिता पर केंद्रित रहेगा। मंत्रालय में इंक्रेडिबिलिटी, स्पोर्ट्स मिशन और टूरिज्म मिशन से जुड़ी बैठकें निर्धारित हैं। इसके साथ ही पीएम सेतु योजना के क्रियान्वयन के लिए एमओयू निष्पादन का कार्यक्रम भी शामिल हैं।हालांकि, जारी कार्यक्रम में बैठकों के विस्तृत एजेंडे, एमओयू से संबंधित पक्षों और प्रस्तावित निर्णयों की जानकारी नहीं दी गई हैं। इन विषयों पर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही उनके परिणामों के बारे में स्पष्ट रूप से बताया जा सकेगा।
🟠मुख्यमंत्री का प्रमुख कार्यक्रम
🔸️सुबह 11:30 बजे: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान।
🔸️सुबह 11:55 बजे: मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचने का कार्यक्रम।
🔸️दोपहर 12 से 1 बजे: इंक्रेडिबिलिटी संबंधी बैठक।
🔸️दोपहर 1 से 2 बजे: स्पोर्ट्स मिशन की बैठक।
🔸️दोपहर 2 से 3 बजे: समय आरक्षित।
🔸️दोपहर 3 से 4 बजे: टूरिज्म मिशन की बैठक।
🔸️शाम 4 से 4:30 बजे: पीएम सेतु योजना के क्रियान्वयन के लिए एमओयू निष्पादन।
🔸️शाम 4:55 बजे: मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम।
🔸️शाम 7 से 8 बजे: होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में ‘कांदा फेस्टिवल 2026’ में सहभागिता।
🔸️रात 8:10 बजे: मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम।












