Nexis News

सावन की पावन बेला में CM विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक,प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

संदिली सिंह,रायपुर,4अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सावन मास के पावन अवसर पर,राजधानी रायपुर भक्ति, आस्था और संस्कृति के रंग में रंग गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने, रविवार को गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल होकर, भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की।मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से शुरू हुई, यह कांवड़ यात्रा महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने लंबी पदयात्रा कर, कांवड़ में पवित्र जल भरकर भोलेनाथ को अर्पित किया।मुख्यमंत्री साय ने कहा, कि सावन महीने की कांवड़ यात्रा शिवभक्तों की अटूट आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। यह न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का भी माध्यम है।रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत गहरा है। यहां हर वर्ष सावन में, हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं, जो हमारी आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, कि छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का अद्वितीय संगम है। कांवड़ यात्रा जैसे आयोजन न केवल परंपरा को सहेजते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:

🔸️विधानसभा अध्यक्ष:डॉ. रमन सिंह

🔸️पूर्व राज्यपाल:रमेश बैस

🔸️कृषि मंत्री : रामविचार नेताम

🔸️महिला एवं बाल विकास मंत्री : लक्ष्मी रजवाड़े

🔸️लोकसभा सांसद : बृजमोहन अग्रवाल

🔸️रायपुर पश्चिम विधायक : राजेश मूणत

🔸️रायपुर दक्षिण विधायक : सुनील सोनी

🔸️रायपुर ग्रामीण विधायक : मोतीलाल साहू

🔸️रायपुर उत्तर विधायक : पुरंदर मिश्रा

🔸️पूर्व सांसद : अभिषेक सिंह

🔸️रायपुर महापौर : मीनल चौबे

बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि।

कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई थी। पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे यात्रा का माहौल और भी भव्य एवं भक्तिमय बन गया।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!