Nexis News

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में अंबिकापुर में भव्य तिरंगा यात्रा — ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को किया नमन

संदिली सिंह,रायपुर,11अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के,रंग में रंगा अंबिकापुर मंगलवार को एक अनोखे नजारे का गवाह बना, जब छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में, स्थानीय सर्किट हाउस से गांधी चौक तक,भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। चारों ओर तिरंगे झंडे लहराते रहे और देशभक्ति गीतों की गूंज ने माहौल को और भी प्रेरणादायी बना दिया।

🟠उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का संबोधन:

तिरंगा यात्रा के समापन पर,गांधी चौक में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा—

“ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद,हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करने के लिए यह तिरंगा यात्रा आयोजित की गई हैं। हर भारतीय को जिस तिरंगे पर गर्व हैं, वह आज विश्व क्षितिज पर स्वाभिमान से लहरा रहा हैं। यह तिरंगा हमारे राष्ट्र की एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक हैं।”

उन्होंने आगे कहा,कि आज का दिन हमें देश के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान की याद दिलाता हैं और प्रेरित करता हैं,कि हम देश की अखंडता और प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

🟠देशभक्ति के रंग में रंगा शहर:

तिरंगा यात्रा के दौरान,पूरे मार्ग को तिरंगे झंडों और सजावट से सुसज्जित किया गया था। नागरिकों ने अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का स्वागत किया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने उपमुख्यमंत्री और यात्रा में शामिल नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

🟠तिरंगे का संदेश:

तिरंगा यात्रा ने एक बार फिर यह संदेश दिया,कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, एकता और गौरव का प्रतीक हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए,इस यात्रा ने देशवासियों के मन में गर्व और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:

🔸️विजय शर्मा – उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

🔸️भारत सिंह सिसोदिया – भाजपा जिलाध्यक्ष

🔸️विश्वविजय सिंह तोमर – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ युवा               आयोग

🔸️रामकुमार टोप्पो – विधायक, सीतापुर

🔸️मंजूषा भगत – महापौर

🔸️हरपाल सिंह भामरा – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति               सदस्य

🔸️विनोद हर्ष – भाजपा जिला उपाध्यक्ष

🔸️मधुसूदन शुक्ला – वरिष्ठ भाजपा नेता

🔸️भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी        बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!