संदिली सिंह,रायपुर,11अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना और जन सुविधाओं का सतत विस्तार उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफ़ा दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने,96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही मंच से ही 13.40 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की घोषणा भी की, जिससे जिले की अधोसंरचना और जन सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।
🟠कार्यक्रम की प्रमुख घोषणाएं:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की—
🔸️भारत माता चौक से गढ़ चौक होते हुए कोसीर चौक तक गौरव पथ निर्माण – ₹5 करोड़
🔸️नगर पालिका सारंगढ़ में गार्डन निर्माण – ₹1 करोड़
🔸️सारंगढ़ में पीजी कॉलेज भवन निर्माण – ₹3 करोड़
🔸️इंडोर स्टेडियम सारंगढ़ के जीर्णोद्धार के लिए – ₹2.5 करोड़
🔸️बालक छात्रावास सारंगढ़ के मरम्मत कार्य हेतु – ₹1 करोड़
🔸️नवीन जिला अस्पताल में मरीज सुविधा कक्ष निर्माण – ₹40 लाख
🔸️बस स्टैंड सारंगढ़ में सुविधा विस्तार – ₹50 लाख
🟠मुख्यमंत्री के संबोधन के मुख्य बिंदु:
🔸️प्रधानमंत्री की गारंटियों पर काम – किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ ₹3,100 की दर से खरीदी।
🔸️आवास निर्माण में तेजी – 18 लाख पीएम आवासों की स्वीकृति, तेज निर्माण के कारण गांवों में राजमिस्त्री व प्लेट की कमी।
🔸️महतारी वंदन योजना – 70 लाख महिलाओं को हर माह आर्थिक मदद, कई महिलाएं व्यवसाय शुरू कर रही हैं।
🔸️तेंदूपत्ता खरीद दर में बढ़ोतरी।
🔸️5.62 लाख भूमिहीन मजदूरों को ₹10,000 की सहायता।
🔸️रामलला दर्शन योजना से 22 हजार श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं।
🟠नेताओं के विचार:
🔸️राजस्व और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा,कि पिछले डेढ़ वर्षों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा हैं,और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में करोड़ों रुपये की सौगात मिलने से जन सुविधाओं में और वृद्धि होगी।
🔸️सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा,कि जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पीएम आवास जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा हैं।
🔸️जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारते हुए,मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई ऊंचाई मिल रही हैं।
🟠कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य:
🔸️ विष्णुदेव साय – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
🔸️टंकराम वर्मा – राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री
🔸️राधेश्याम राठिया – सांसद
🔸️किरण देव – विधायक, जगदलपुर
🔸️अनुराग सिंहदेव – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल
🔸️जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।












