संदिली सिंह,रायपुर,15अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर,आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में भव्य आयोजन हुआ। अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने,राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
रेणु पिल्ले ने कहा,कि स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की एकता, अखंडता तथा प्रगति के संकल्प की याद दिलाता हैं। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल, स्कूली छात्र-छात्राएं और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम की झलक प्रस्तुत की गई।












