Nexis News

स्वतंत्रता दिवस 2025: राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में फहराया तिरंगा, दी बधाई और शुभकामनाएं

संदिली सिंह,रायपुर,15अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर,आज सुबह राजभवन रायपुर में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।

राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें टॉफ़ी व मिठाई वितरित की।कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव – डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार – भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव – निधि साहू सहित राजभवन के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!