संदिली सिंह,रायपुर,31अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
गणेशोत्सव का विसर्जन इस बार एक विशेष और भावनात्मक पल का साक्षी बना। Nexis News और सूचना इंडिया टीम ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान गणपति का विसर्जन करते हुए,एक अद्भुत मिसाल पेश की। टीम के सदस्यों ने प्रतिमा को सिर पर उठाकर विसर्जन स्थल तक पहुँचाया और समाज को भक्ति के साथ-साथ विनम्रता और त्याग का अनूठा संदेश दिया।
ढोल-नगाड़ों की गूंज और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के बीच,जब प्रतिमा सिर पर उठाकर ले जाई गई, तो श्रद्धालुओं के बीच ऊर्जा और भावनाओं की लहर दौड़ गई। उपस्थित लोगों ने इस दृश्य को संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप बताया।
टीम के सदस्यों ने कहा,कि गणपति बप्पा को सिर पर उठाना यह दर्शाता हैं,कि हमारे जीवन में भगवान सर्वोपरि हैं। यह कार्य केवल श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि त्याग और समर्पण की भावना का भी द्योतक हैं।
🟠 सामाजिक संदेश
इस अनोखे विसर्जन ने समाज को यह प्रेरणा दी,कि—भक्ति केवल उत्सव का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन में विनम्रता, त्याग और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का मार्ग हैं।सूचना इंडिया और Nexis News टीम का यह आयोजन निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।












