संदिली सिंह,रायपुर,2सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
महामाया पहाड़ी स्थित हाथी पखना गणपति धाम में इस वर्ष भी भव्य महा आरती का आयोजन,बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।भगवान श्री गणेश की स्वयंभू प्रतिमा के समक्ष हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए और पूरा परिसर भक्ति व आस्था से ओतप्रोत हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत ऑर्केस्ट्रा टीम द्वारा गणपति बप्पा की महिमा पर आधारित भजनों से हुई, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। महा आरती के समय शंख, घंटा-घड़ियाल और गगनभेदी घोष के साथ पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। दीप प्रज्वलन और आरती की अलौकिक छटा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
🟠धाम का धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व
हाथी पखना गणपति धाम लगभग 68 एकड़ में फैला हुआ, धार्मिक व प्राकृतिक महत्व का केंद्र हैं। यहाँ माँ महामाया (गौरी) का प्राचीन मंदिर और सरगुजा संभाग का एकमात्र स्वयंभू गणपति स्थल स्थित हैं। ऐतिहासिक रूप से यह स्थान सरगुजा रियासत के हाथी प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ा रहा हैं,और श्रीराम वनगमन कथाओं से भी इसका संबंध माना जाता हैं।
2023 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट द्वारा यहाँ स्थायी मंदिर और प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसे मार्च 2024 में “गणपति धाम” के रूप में मान्यता मिली। गणेश चतुर्थी पर यहाँ दस दिवसीय महोत्सव, भंडारा, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज़ से श्रद्धालु शामिल होते हैं।
🟠महा आरती में महापौर और कई गणमान्य रहे मौजूद
🔸️महापौर – मंजूषा भगत
🔸️जिला पंचायत सदस्य – दिव्या सिंह सिसोदिया
🔸️सभापति – हरमिंदर सिंह टिन्नी
🔸️आईजी – दीपक कुमार झा
🔸️एएसपी – अमोलक सिंह ढिल्लो
🔸️अध्यक्ष – शैलेश सिंह शैलू
🔸️नीलेश सिंह, राजीव अग्रवाल, अरुणा सिंह, एच एस जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु,इसके अलावा गोल्डी बिहाड़े, द्वितेन्द्र मिश्रा, जनमेजय मिश्रा, रूपेश दुबे, संतोष दास, विकास पाण्डेय, जितेंद्र सोनी, शशिकांत जायसवाल, शरद सिन्हा, अंशुल श्रीवास्तव, अनीश सिंह, जतीन परमार, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।












