Nexis News

बसंतपुर पुलिस की बड़ी सफलता: फिरौती के लिए अपहरण करने वाला मास्टरमाइंड चोपन से गिरफ्तार, सलाखों के पीछे भेजा गया

संदिली सिंह,रायपुर,3सितंबर 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

बलरामपुर-रामानुजगंज। बसंतपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तेज़ कार्रवाई से बड़ा अपराध उजागर कर दिखाया हैं। फिरौती के लिए हुए,अपहरण के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मास्टरमाइंड आरोपी अखिलेश उर्फ पंकज मिश्रा को उत्तर प्रदेश के,चोपन से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

🟠घटना का पूरा मामला

7 अगस्त 2025 को पीड़ित विजयलाल मरकाम अचानक लापता हो गया।उसी दिन उसके भाई बृजेश सिंह को फोन आया,कि तीन लाख रुपये लाकर दो,वरना तुम्हारे भाई को नहीं छोड़ेंगे। मामला अपहरण और फिरौती का था। पीड़ित का परिवार घबराहट में,तुरंत थाना बसंतपुर पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 150/2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर,पुलिस को पता चला कि पीड़ित को उत्तर प्रदेश के बीजपुर इलाके में रखा गया हैं।

🟠कैसे खुला अपहरण का राज़?

पुलिस ने 8 अगस्त को ही,पीड़ित को बीजपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में पीड़ित ने बताया,कि 6 अगस्त को उसे लकड़ी देखने के बहाने प्रेमनगर चौक पर बुलाया गया था। वहां से आरोपी उसे कार में बैठाकर उत्तर प्रदेश की ओर ले गए। रास्ते में उसके साथी ऋषि को कार से धक्का देकर उतार दिया गया और विजयलाल को बीजपुर ले जाकर बंधक बनाया गया।अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के मोबाइल से ही उसके भाई को फोन कर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी। धमकी दी गई,कि पैसे नहीं लाओगे तो तुम्हारे भाई को जान से मार देंगे।

🟠पुलिस की तेज़ कार्रवाई

पुलिस ने पहले ही आरोपियों सद्दाम अंसारी और रोहित कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार (UP 64 BB 0342) और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किए गए।

इसके बाद फरार आरोपी सतीष कुमार गुप्ता को 31 अगस्त को दबोचकर जेल भेजा गया। जांच के दौरान पता चला,कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड अखिलेश उर्फ पंकज मिश्रा हैं। पुलिस ने 3 सितंबर को चोपन से उसे गिरफ्तार कर कारवाई पूरी की।

🟠गिरफ्तार आरोपी और उनकी जानकारी

🔸️मामले में अपराध धारा 140(1), 58, 61, 127(7), 3(5) बीएनएस के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया हैं।

🔸️सभी आरोपी बीजपुर, थाना बीजपुर, सोनभद्र (UP) के रहने वाले हैं।

🔸️अखिलेश उर्फ पंकज मिश्रा, (उम्र 36)

🔸️सतीष कुमार गुप्ता, (उम्र 39)

🔸️सद्दाम अंसारी, (उम्र 34)

🔸️रोहित कुमार चौरसिया, (उम्र 26)

🔸️राजेश यादव,उर्फ बिल्लू

🟠कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धीरेन्द्र तिवारी, आरक्षक देवकुमार सिंह और गोपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की टीम की तेज़ कार्रवाई से एक बड़ी वारदात को समय रहते सुलझा लिया गया।

🟠पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की हैं,कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें,ताकि अपराधों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!