संदिली सिंह,रायपुर,3सितंबर 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सूरजपुर। चौकी बसदेई थाना क्षेत्र में राह चलती कार पर पथराव करने के मामले में,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं,जबकि एक आरोपी की तलाश अभी जारी हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।
🟠घटना का विवरण
10 अगस्त 2025 की रात को भैयाथान की ओर से,आ रही एक कार पर ग्राम सिरसी के कुछ युवकों ने पीछा कर पथराव कर दिया। इस घटना में कार का शीशा टूट गया और कार में बैठे लोगों को चोटें आईं। इस मामले में कार सवार राजेंद्र सूर्यवंशी,निवासी बैकुंठपुर ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराई।
🟠वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही,बसदेई पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए,घटना की जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान की।
🟠गिरफ्तार आरोपी और उनकी जानकारी
🔸️सभी आरोपी ग्राम सिरसी, चौकी बसदेई थाना सूरजपुर के निवासी हैं। एक अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिसकी तलाश जारी हैं।
🔸️सोभनाथ राजवाड़े
🔸️रवि राजवाड़े
🔸️उत्तम राजवाड़े
🔸️ओम प्रकाश राजवाड़े
🔸️अपराध क्रमांक 420/25 में धारा 296(B), 115(2), 324(2) व 3(5) B.N.S. के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
🟠पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के साथ प्रधान आरक्षक बालमुकुंद पांडे, महेंद्र सिंह, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, रामकुमार, अशोक केवट और राकेश सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस का कहना हैं,कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।












