Nexis News

बांध टूटने से सास-बहू की मौत, चार लोग लापता, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

संदिली सिंह,रायपुर,3सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News बलरामपुर जिले के विकासखंड बलरामपुर के ग्राम लुती में, चार दशक पुराने लुती बांध के टूटने से बड़ा हादसा हो गया। बीती रात 10 से 11 बजे के बीच हुए,इस हादसे में सास-बहू की मौत हो गई,जबकि एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे अब भी लापता हैं। मौके पर प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

मूसलाधार बारिश के बाद लुती बांध के टूटने से नीचे बसे दो घरों के लोग इसकी चपेट में आ गए।हादसे में रजनति (26) पति गणेश और बतशिया (60) पति रामवृक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सास-बहू बताई जा रही हैं। वहीं, रजनति का पति, रामवृक्ष का बड़ा बेटा और रजनति के दो बच्चे पानी में बह गए,जिनकी तलाश जारी है।🟠रामवृक्ष ने किसी तरह बचाई जान

हादसे के वक्त घर पर मौजूद रामवृक्ष किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया हैं।

🟠500 मीटर की दूरी पर थे दो घर, पांच घरों के लोग बचे

बांध से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित दो घरों पर बांध का पानी अचानक टूटकर आया और वहां मौजूद सभी लोग चपेट में आ गए। जबकि इसके नीचे बसे पांच घरों के लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई। 🟠प्रशासन और पुलिस की टीम पहुँची, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव सहित,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। रातभर सर्च ऑपरेशन चलता रहा और आज सुबह भी हजारों ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!