संदिली सिंह,रायपुर,4सितंबर 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में,गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा,
“इस हृदयविदारक घटना से मैं अत्यंत व्यथित हूँ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। इस दुःख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ खड़ी हैं।”
🟠घायलों को बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो।
राज्य सरकार ने हादसे में दिवंगत तीनों व्यक्तियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा,कि प्रशासन लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में रहे और हर संभव सहयोग सुनिश्चित करे।
🟠सोशल मीडिया पर भी जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,इस दर्दनाक हादसे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा –
“जशपुर जिले के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुई दुर्घटना में,तीन लोगों की मृत्यु की खबर से मन अत्यंत व्यथित हैं। ईश्वर से प्रार्थना हैं,कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल जल्द स्वस्थ हों। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं।”
🟠लोगों में शोक की लहर, प्रशासन सतर्क
हादसे के बाद जुरुडांड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं। जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया हैं,कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी और हादसे की परिस्थितियों की जांच भी की जाएगी।
🟠जन अपील
गणेश विसर्जन के दौरान सभी श्रद्धालुओं से अपील हैं,कि सुरक्षा नियमों का पालन करें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का सम्मान करें। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता हैं, सुरक्षित रहें और पर्व को शांति से मनाएँ।












