Nexis News

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से मुफ्त बिजली की ओर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर,4सितंबर 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्रांति अब एक नए पड़ाव की ओर बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी। रजत जयंती वर्ष और गणेशोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में, मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन का थ्री-डी मॉडल भी अनावृत किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ की बिजली उत्पादन क्षमता मात्र 1400 मेगावाट थी, जो अब बढ़कर 30 हजार मेगावाट तक पहुँच चुकी हैं। आने वाले वर्षों में यह क्षमता और बढ़ेगी। हाल ही में 3 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पावर सेक्टर में हुए हैं, जिनसे 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन संभव होगा।उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से,छत्तीसगढ़ मुफ्त बिजली की ओर तेजी से अग्रसर हैं। यह योजना अब दूरस्थ अंचलों तक पहुँच रही हैं, जिससे हर घर तक ऊर्जा का प्रकाश पहुँचेगा।

नौ मंजिला बनने वाला यह ग्रीन एनर्जी आधारित संयुक्त, मुख्यालय भवन लगभग 10,017 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित होगा। इसमें पावर जनरेशन, पावर ट्रांसमिशन और पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए अलग-अलग टॉवर होंगे। 1300 कर्मचारियों की क्षमता वाले,इस भवन में 210 सीटों का आधुनिक प्रेक्षागृह, कर्मचारियों के लिए जिम, दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग, मैकेनिकल स्टैक पार्किंग और ई-व्हीकल चार्जिंग जैसी सुविधाएँ होंगी। यह भवन बीईई की पाँच सितारा और गृहा की फाइव स्टार ग्रीन रेटिंग मानकों के अनुरूप बनेगा।वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा,कि 270 करोड़ की लागत से बनने वाला,यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत होगा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि भवन का निर्माण समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि यह छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता को और नई ऊँचाई दे सके।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय

🔸️वन मंत्री – केदार कश्यप

🔸️सांसद – बृजमोहन अग्रवाल

🔸️विधायक – सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू

🔸️प्रमुख सचिव – सुबोध कुमार सिंह

🔸️ऊर्जा सचिव – डॉ. रोहित यादव,ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!