संदिली सिंह,रायपुर,4सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बिहार में कांग्रेस पार्टी के मंच से,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर,छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में भाजपा का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को भाजपा मंडल पखांजूर के कार्यकर्ताओं ने नया बाजार चौक में,कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाया,कि अपनी लगातार हो रही हार से बौखलाकर अब कांग्रेस पार्टी मंच से गाली-गलौज पर उतर आई हैं, जो लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री के खिलाफ मंच से इस तरह की भाषा का प्रयोग न सिर्फ देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अपमान हैं,बल्कि पूरे देश की नारी शक्ति का भी अपमान हैं।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला मंत्री व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका साहा ने,कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा,कि ऐसी घटनाएँ राहुल गांधी के संरक्षण में हो रही हैं। कांग्रेस पार्टी न केवल इन नेताओं को मंच देती हैं, बल्कि उन्हें सम्मान और पद भी देती हैं। उन्होंने कहा,कि बिहार में मंच से की गई गाली-गलौज का जवाब बिहार की महिलाएँ आगामी चुनाव में जरूर देंगी और कांग्रेस को इसका राजनीतिक खामियाजा उठाना पड़ेगा।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपंकर राय ने कहा,कि कांग्रेस पार्टी की यह हरकत उसकी हताशा और बौखलाहट का परिणाम हैं। जब राजनीतिक बहस में विचार खत्म हो जाते हैं,तो ऐसे नेता गाली-गलौज पर उतर आते हैं, लेकिन देश की जनता इसे चुपचाप नहीं सहने वाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी,कि कांग्रेस के ऐसे बयानों का जवाब अब सड़कों से लेकर चुनावी मैदान तक दिया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए,कांग्रेस से माफी की मांग की और कहा,कि अगर कांग्रेस नेतृत्व इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने वाले नेताओं पर कार्रवाई नहीं करता, तो यह साफ हो जाएगा,कि पार्टी खुद इस तरह की राजनीति का समर्थन करती हैं। प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा,कि राहुल गांधी को इस घटना पर स्पष्टीकरण देना चाहिए, क्योंकि यह सीधे-सीधे उनके नेतृत्व और कांग्रेस की राजनीतिक सोच पर सवाल उठाता हैं।
नया बाजार चौक में हुए,इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के खिलाफ माहौल गरमा गया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा,कि अगर कांग्रेस भविष्य में भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करती हैं,तो भाजपा इसका कड़ा राजनीतिक जवाब देगी।












