संदिली सिंह,रायपुर,6सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से, अब डबल सब्सिडी का लाभ मिल रहा हैं। केंद्र व राज्य सरकार की साझेदारी से 3 किलोवाट क्षमता वाले सौर पैनल की लागत अब केवल 30-40 हजार रुपये रह गई हैं, जबकि पहले यह 1.5 लाख रुपये तक थी।
इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 6.5% ब्याज दर पर 10 साल तक बैंक लोन मिलेगा। ईएमआई मौजूदा बिजली बिल से भी कम होगी, और कुछ वर्षों बाद जीवनभर मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर लोग आय भी कमा सकेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार के साथ,रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।ऑनलाइन आवेदन के लिए pmsuryaghar.gov.in पोर्टल उपलब्ध हैं। पंचायत स्तर पर सहायता केंद्र भी बनाए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को आवेदन में सुविधा मिल सके।












