संदिली सिंह,रायपुर,6सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एम्स रायपुर में मध्य भारत के पहले शासकीय रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ‘देव हस्त’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने खुद पहला ड्राई लैब डिसेक्शन कर इसकी औपचारिक शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि “रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया अध्याय हैं। यह अत्याधुनिक तकनीक मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।”
🟠मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा सर्व-सुविधायुक्त परिजन निवास
सीएम साय ने एम्स रायपुर में इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए,सर्व-सुविधायुक्त परिजन निवास के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा,“दूर-दराज से आने वाले परिजनों के लिए ठहरने की व्यवस्था बेहद जरूरी हैं। सांसद रहते हुए भी मैंने ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराई थी, और आज उसी दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा हैं।”
🟠स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से विस्तार
मुख्यमंत्री ने बताया,कि बीते 20 महीनों में 5 नए मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिली हैं। नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी का निर्माण हो रहा हैं। राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, जबकि अब राज्य में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं।उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना और वय वंदन योजना के तहत लाखों मरीजों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार मिल रहा हैं।
🟠रोबोटिक सर्जरी का महत्व
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा,कि आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों में रोबोटिक सर्जरी का विशेष महत्व हैं। इससे चिकित्सकीय गुणवत्ता और सफलता दर में कई गुना वृद्धि होगी। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️विष्णु देव साय – मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
🔸️श्याम बिहारी जायसवाल – स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़
🔸️ले. जनरल (से.नि.) डॉ. अशोक जिंदल – निदेशक, एम्स रायपुर
🔸️डॉ. देवज्योति मोहंती – विभागाध्यक्ष, एम्स रायपुर
🔸️ज्योत्स्ना किराडू – नामकरण प्रतियोगिता विजेता












