Nexis News

आयुर्वेद अधिकारियों की एकजुटता पर जोर, रायपुर में प्रांताध्यक्ष डॉ. गदाधर पंडा का सम्मान समारोह आयोजित

संदिली सिंह,रायपुर,7सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ जिला शाखा रायपुर द्वारा,व्हीआईपी रोड स्थित रजवाड़ा रिजॉर्ट में नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष डॉ. गदाधर पंडा, संघ के संरक्षक डॉ. परस शर्मा एवं नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी समिति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रायपुर जिले के आयुष चिकित्सकों और प्रांतीय पदाधिकारियों के बीच संवाद कार्यक्रम भी हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और धन्वंतरि स्तवन के साथ हुआ। जिला शाखा अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम सागर ने स्वागत उद्बोधन दिया। मंच पर मौजूद अतिथियों का पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया गया।

संरक्षक डॉ. परस शर्मा ने संघ की ऐतिहासिक यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया,कि संघ नियमित रूप से ‘आयुर्वेद संदेश’ पत्रिका का प्रकाशन करता हैं,जो संगठन की विशेष पहचान हैं। उन्होंने नए चिकित्सकों से संघ से जुड़ने और सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

प्रांताध्यक्ष डॉ. गदाधर पंडा ने जिले के चिकित्सकों से संवाद कर,उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने चिकित्सकों की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए कहा,कि “सामूहिक प्रयासों से ही चिकित्सकों के अधिकार और मांगें पूरी हो सकती हैं। संघ हमेशा अपने प्रत्येक सदस्य के साथ खड़ा हैं।”

समारोह में जिला आयुष अधिकारी डॉ. नंदा साहू, सहायक संचालक आयुष डॉ. गजेंद्र बघेल, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डॉ. मुकुंद अग्रवाल, डॉ. शिशिर साहू सहित कई प्रांतीय और जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

समापन पर अतिथियों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में रायपुर जिला कार्यकारिणी समिति, आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय और शासकीय आयुर्वेद फार्मेसी के चिकित्सकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!