संदिली सिंह,रायपुर,11सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति, जगदलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को इस भव्य आयोजन में शामिल होने का न्यौता सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी,कि बस्तर दशहरा 75 दिनों तक मनाया जाने वाला एक अनोखा पर्व हैं, जिसकी शुरुआत हरेली अमावस्या से होती हैं और समापन आश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन होता हैं। यह पर्व बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और लोकआस्थाओं का प्रतीक हैं,और इसकी लोकप्रियता देश-विदेश तक फैली हुई हैं।
इस वर्ष पर्व की शुरुआत 24 जुलाई को पाटजात्रा पूजा के साथ हो चुकी हैं।
🔸️21 सितंबर को काछनगादी पूजा
🔸️29 सितंबर को बेल पूजा
🔸️4 अक्टूबर को मुरिया दरबार का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होंगे, जिससे बस्तर की संस्कृति और पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा,कि बस्तर दशहरा न केवल आस्था का पर्व हैं, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक एकता का भी प्रतीक हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं और इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया।












