संदिली सिंह,बस्तर/छत्तीसगढ़,11सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला बस्तर आज विकास और निवेश की नई पहचान बना रहा हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की औद्योगिक नीति 2024–30 और बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के तहत अब तक ₹967 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं, जिनसे 2,100 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।कुल मिलाकर सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों से ₹52,000 करोड़ से अधिक के निवेश के साथ बस्तर अब निवेश, नवाचार और रोजगार का नया केंद्र बनकर उभर रहा हैं।
🟠रेल–सड़क परियोजनाओं से कनेक्टिविटी का नया युग
🔸️बस्तर में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने ₹5,200 करोड़ की रेल परियोजनाएँ स्वीकृत की हैं।
🔸️रावघाट–जगदलपुर नई रेल लाइन (₹3,513.11 करोड़)
🔸️केके रेल लाइन (कोत्तवलसा–किरंदुल) दोहरीकरण
🔸️₹2,300 करोड़ की सड़क परियोजनाएँ – वैकल्पिक मार्ग से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
🔸️इन परियोजनाओं से न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि नक्सलवाद उन्मूलन और पर्यटन विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
🟠बड़े सार्वजनिक और निजी निवेश से बदलती तस्वीर
🔸️एनएमडीसी द्वारा ₹43,000 करोड़ का निवेश
🔸️सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल हेतु ₹200 करोड़
🔸️एमएसएमई और सेवा क्षेत्र में ₹1,000 करोड़ का निजी निवेश कुल मिलाकर ₹52,000 करोड़ की प्रतिबद्धताएँ – उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन सभी क्षेत्रों में निवेश की नई लहर।
🟠स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति
🔸️बस्तर के स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश का नया दौर शुरू हुआ हैं।
🔸️350 बेड का पहला निजी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल – निवेश: ₹550 करोड़, रोजगार: 200 अवसर
🔸️33 करोड़ रुपये के निवेश से एक और अस्पताल
🔸️85 करोड़ रुपये के निवेश से 200 बेड का मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
🔸️इन परियोजनाओं से बस्तर मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का नया हब बनेगा।
🟠कृषि, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा
🔸️बीजापुर, नारायणपुर और बस्तर में आधुनिक राइस मिल और फूड प्रोसेसिंग इकाइयाँ
🔸️बस्तर डेयरी फार्म प्रा. लि.: ₹5.62 करोड़ का निवेश
🔸️पार्श्वा एग्रीटेक: 2,400 टन परबॉयल्ड चावल उत्पादन प्रतिवर्ष
🔸️यह निवेश किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।
🟠पर्यटन और वेलनेस सेक्टर में नई उड़ान
🔸️नमन् क्लब एंड वेलनेस सेंटर – ₹7.65 करोड़ निवेश
🔸️एएस बिल्डर्स एंड ट्रेडर्स और सेलिब्रेशन रिजॉर्ट्स एंड होटल्स – पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़ा निवेश
🔸️ये परियोजनाएँ बस्तर की प्राकृतिक धरोहर और सांस्कृतिक पर्यटन को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएँगी।
🟠कौशल विकास और पुनर्वास नीति
🔸️90,273 युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण, 39,137 को मिला रोजगार
🔸️आत्मसमर्पित नक्सलियों को ₹10,000 मासिक सहायता और आवास योजनाएँ
🔸️15,000 से अधिक घर हिंसा प्रभावित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को स्वीकृत
🔸️सरकार का लक्ष्य 2026 तक नक्सल-मुक्त बस्तर बनाना हैं।
🟠नक्सल उन्मूलन में ऐतिहासिक उपलब्धि
🔸️20 माह में 453 नक्सली मारे गए, 1,611 गिरफ्तार, 1,636 ने आत्मसमर्पण
🔸️65 नए सुरक्षा शिविर और 5,200 करोड़ की आधारभूत परियोजनाएँ
🔸️इन कदमों से सुरक्षा, विकास और निवेश को नई मजबूती मिली हैं।
🔸️औद्योगिक नीति 2024–30: नए अवसरों के द्वार
🟠औद्योगिक नीति के तहत
🔸️फार्मा, एग्रो-प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल्स, आईटी, एयरोस्पेस, डिजिटल टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता
🔸️निवेशकों के लिए 45% तक सब्सिडी
🔸️एससी/एसटी और नक्सल प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त 10% सब्सिडी
🔸️आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार देने वाली इकाइयों को 40% वेतन सब्सिडी
🟠बस्तर – संघर्ष से समृद्धि तक का सफर
आज बस्तर औद्योगिक, सामाजिक और आर्थिक विकास का प्रतीक बन रहा हैं। सरकार के प्रयासों से निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा का नया अध्याय लिखा जा रहा हैं। 2026 तक बस्तर को नक्सल-मुक्त, आर्थिक रूप से सशक्त और औद्योगिक हब बनाने का लक्ष्य हैं।












