संदिली सिंह,पखांजुर/छत्तीसगढ़, 11सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे,अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली हैं। बीते दो दिनों से वट्टेकाल और कुमुडगुंडा के घने जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया हैं।
सूत्रों के अनुसार, BSF की 47वीं, 95वीं और 178वीं बटालियन के जवान इस अभियान में शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने नक्सली का शव और 303 बोर की राइफल बरामद की हैं। यह बरामदगी नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही हैं।
फिलहाल, पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया हैं,और अतिरिक्त बल मौके पर भेजे जा रहे हैं। जवान जंगलों की सघन तलाशी ले रहे हैं, ताकि नक्सलियों की हर गतिविधि पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।
सुरक्षा बलों का कहना हैं,कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र को नक्सलियों से पूरी तरह मुक्त नहीं कर दिया जाता। स्थानीय प्रशासन ने भी आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी हैं,और लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की हैं।












