संदिली सिंह,पखांजुर/छत्तीसगढ़,11सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
कांकेर।छत्तीसगढ़ के परतापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली हैं। 8 लाख रुपये का इनामी नक्सली मासा ढेर कर दिया गया और मौके से 303 बोर की राइफल बरामद की गई। यह कार्रवाई जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और BSF की संयुक्त टीम ने अंजाम दी।
🟠ऑपरेशन की जानकारी
इस मुठभेड़ के लिए DRG और BSF की 47वीं, 94वीं और 178वीं बटालियन दो दिन पहले जंगल में रवाना हुई थी। लगातार सर्चिंग के बाद जवानों को कंपनी नंबर-5 का सक्रिय सदस्य मासा मार गिराने में सफलता मिली।
🟠भौगोलिक चुनौती और तेज सर्चिंग
यह इलाका बड़ी कोटरी नदी और कई छोटे नालों से घिरा हुआ हैं। जुलाई और अगस्त में बारिश और नदी के उफान के कारण ऑपरेशन धीमा पड़ गया था। जैसे ही जल स्तर कम हुआ, जवानों ने सर्चिंग तेज की और नक्सली को ढेर किया।
🟠इलाका नक्सलियों के लिए संवेदनशील
वट्टेकाल, हुचेकोटी और अदनार गांव के जंगल इस मुठभेड़ के मुख्य क्षेत्र हैं। एसपी कांकेर इंद्रा कल्याण एलिसेला के अनुसार मारा गया नक्सली कंपनी नंबर-5 का सक्रिय सदस्य था और उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
🟠सर्चिंग अभियान जारी
वर्तमान में वट्टेकाल और कुमुडगुंडा के जंगलों में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी हैं। जवान इलाके की पूरी सघन तलाशी ले रहे हैं,ताकि और किसी नक्सली को पकड़ने में सफलता मिल सके।छत्तीसगढ़ पुलिस और BSF ने इलाके को नक्सली गतिविधियों से मुक्त करने के लिए सतत अभियान जारी रखने की पुष्टि की हैं।












