Nexis News

चंद्रपुर में ट्रैफिक सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारियों का सम्मान, बढ़ा आत्मविश्वास और संगठन में उत्साह

संदिली सिंह,चंद्रपुर,12सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

चंद्रपुर: नगर में यातायात व्यवस्था संभालने वाले ट्रैफिक सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारियों के समर्पण और योगदान को सम्मानित करने के लिए,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से अग्रसेन भवन में सामूहिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान किए गए। समिति पदाधिकारियों ने कहा,कि ऐसे आयोजनों से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता हैं, बल्कि वे और भी बेहतर तरीके से समाज की सेवा के लिए प्रेरित होते हैं।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हैं। चाहे भीषण गर्मी हो, बारिश हो या अन्य प्रतिकूल परिस्थितियाँ, ये कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपना काम करते हैं।

इस अवसर पर चंद्रपुर मारवाड़ी महिला समिति की पदाधिकारी महिलाओं के साथ नगर के समाजसेवी गौरीशंकर गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “ट्रैफिक सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारी हमारे समाज के अनदेखे नायक हैं, जिन्हें प्रोत्साहन और सम्मान की सबसे ज्यादा आवश्यकता हैं।”

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!