संदिली सिंह,सारंगढ़,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
संस्कारधानी राजनांदगांव में 9 से 12 सितंबर तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
अंडर-17 आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में निशा खूंटे ने बेहतरीन योग कौशल का प्रदर्शन करते हुए,द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रिदमिक पेयर इवेंट में खिलेश्वरी बंजारे और निशा खूंटे की जोड़ी ने शानदार तालमेल और क्षमता का परिचय देते हुए,फिर से द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।
इस सफलता में व्यायाम शिक्षक ममता साहू के मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही। ये दोनों छात्राएं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी (सारंगढ़) की हैं। स्कूल की प्राचार्य विभावरी ठाकुर और सभी शिक्षकगणों ने दोनों बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












