Nexis News

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने नगरीय निकायों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश,17 सितंबर को मनाया जाएगा आवास दिवस

संदिली सिंह,सारंगढ़,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी सीएमओ और इंजीनियरों के साथ बैठक कर नगरीय निकायों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा,कि सभी सीएमओ रोजाना सुबह अपने कार्यक्षेत्र का दौरा करें और वहां की साफ-सफाई, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करें। साथ ही, 15वें वित्त आयोग और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता और समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

🟠कलेक्टर के मुख्य निर्देश:

🔸️पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ सुधारा जाए।

🔸️प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सभी अधूरे आवास कार्य शीघ्र पूर्ण कर 17 सितंबर को आवास दिवस मनाया जाए।

🔸️अमृत मिशन 2.0 और जलावर्धन योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने को कहा।

🔸️डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का संचालन बेहतर तरीके से करने के निर्देश।

🔸️संपत्ति कर वसूली, पेंशन, राशन कार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं का सही आंकलन व त्वरित निराकरण किया जाए।

🟠लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने स्पष्ट कहा,कि निर्माण और टेंडर कार्यों में पारदर्शिता व नियमों का पालन अनिवार्य हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एसडीएम वर्षा बंसल, सभी नगरीय निकायों के सीएमओ, इंजीनियर और नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!