संदिली सिंह,राउरकेला,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सरकार बदलने के डेढ़ साल बाद भी जमीनी हकीकत नहीं बदली हैं। राउरकेला के जमुनानाकी क्षेत्र में पांच साल पहले तैयार हुआ आंगनबाड़ी भवन आज तक उपयोग में नहीं लाया गया। नतीजतन करीब 20 मासूम बच्चे पास के मैरेज हॉल के आंगन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
🟠टीकाकरण से लेकर पोषण कार्यक्रम तक खुले आसमान तले
आंगनबाड़ी भवन के अभाव में टीकाकरण और पोषण कार्यक्रम जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां भी खुले में संचालित हो रही हैं। यह न केवल बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता हैं,बल्कि सरकार की प्राथमिकताओं पर भी सवालिया निशान लगाता हैं।
🟠स्थानीयों की नाराज़गी, नेताओं का आरोप
स्थानीय निवासियों का कहना हैं,कि जब पुरानी सरकार भवन बना चुकी हैं, तो नई सरकार को उसका उद्घाटन कर बच्चों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना चाहिए।इस पर स्थानीय कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेश केरकेट्टा ने कहा—
“सरकार तत्काल पहल कर बच्चों को बेहतर सुविधा मुहैया कराए। बीरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कई प्रकल्प तैयार हैं लेकिन उद्घाटन नहीं हो रहा। यदि समुचित विकास नहीं हुआ तो सरकार को जोरदार आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।”












