Nexis News

मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी ने धूमधाम से मनाया युगल रूप प्रकट उत्सव

संदिली सिंह,चंद्रपुर,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नगर के सर्व हिंदू महिला समाज की प्रमुख संगठन मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी ने,शुक्रवार की शाम अग्रसेन भवन चंद्रपुर में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के युगल रूप प्रकट उत्सव का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन शाम 4 बजे मंगलाचरण और भक्ति भजनों के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम स्थल भक्ति और उत्साह के रंगों से सराबोर हो गया, जहाँ बड़ी संख्या में महिलाएँ और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्तिमय माहौल में प्रस्तुत किए गए,भजनों और भक्ति संगीत की मधुर धुनों ने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर भावपूर्ण सहभागिता निभाई और श्रीकृष्ण-राधा के युगल स्वरूप के दर्शन कर दिव्य आनंद का अनुभव किया।

हर शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर पुष्पवर्षा कराने वाले प्रसिद्ध पुरोहित लोकेश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा—

“यह उत्सव केवल आस्था और आध्यात्मिकता का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि समाज को जोड़ने, भारतीय संस्कृति की जड़ों से परिचित कराने और आने वाली पीढ़ियों में हमारी परंपराओं के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक माध्यम हैं।”

कार्यक्रम में मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी की अध्यक्षा रूपा सिंह देव, वरिष्ठ सदस्य रीता साहू सहित संगठन की अनेक महिलाएँ और गणमान्य अतिथि शामिल रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया,कि आगामी पितृ पक्ष अमावस्या पर संगठन की ओर से सार्वजनिक पितृ तर्पण का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज के सभी लोग इसमें सहभागी बन सकें। वहीं शरद पूर्णिमा के अवसर पर मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा भव्य रासोत्सव का आयोजन कर सांस्कृतिक धरोहर को और भव्य रूप देने की घोषणा भी की गई।

इस आयोजन ने न केवल भक्तों के हृदय को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया, बल्कि समाज में एकता और संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी दिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!