Nexis News

“पोषण भी पढ़ाई भी”: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला स्पेशल ट्रेनिंग, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर फोकस

संदिली सिंह,सारंगढ़/छत्तीसगढ़,16सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

बच्चों के स्वस्थ भविष्य और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए, एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ के तहत “पोषण भी पढ़ाई भी” थीम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

11 से 13 सितम्बर तक चले इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण के पहले बैच में सेक्टर सारंगढ़-1 और सेक्टर सालर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।प्रशिक्षण के दौरान यूनिसेफ के प्रतिनिधि दीपक गोजे ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संतुलित और पौष्टिक आहार, दैनिक कैलोरी की जरूरत और कुपोषण प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ ही सेक्टर पर्यवेक्षक श्रुति चौहान, चंचल सिंह ठाकुर और राजकुमारी टंडन ने ईसीसीई गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित प्रशिक्षण दिया।

इस पहल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा, दोनों पर बेहतर तरीके से काम कर सकेंगी, जिससे भविष्य में कुपोषण मुक्त और शिक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!