Nexis News

धरती आबा अभियान : 42 आदिवासी किसानों को मिला वन अधिकार पत्र, खुले विकास के नए रास्ते

संदिली सिंह,सारंगढ़/छत्तीसगढ़,16सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत, आदिवासी किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई हैं। सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे, पटवारी और वनकर्मियों ने बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत भोगडीह में जाकर किसानों के खेतों का रकबा और त्रुटि सुधार कार्य पूरा किया। इसके बाद 42 आदिवासी किसानों को वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया।

इस वन अधिकार पत्र से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, धान पंजीयन और अन्य सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। यह पूरा कार्य वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य आदिवासी किसानों को कानूनी हक और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हैं।

अधिकारियों का कहना हैं, कि इस पहल से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीण विकास में भी नई गति आएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!