संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,16सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद सैनिकों और वीरता अलंकरण प्राप्त जवानों के परिजनों के लिए बड़ा फैसला लिया हैं। अब युद्ध या सैनिक कार्यवाही में शहीद सैनिकों की पत्नी अथवा आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई हैं।
इसके साथ ही, परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 40 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई हैं। यह अहम निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित छठवीं राज्य सैनिक समिति की बैठक में लिया गया।
🟠मुख्यमंत्री ने सैनिकों के बलिदान को किया नमन
“हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर करते हैं। उनकी वीरता और बलिदान का सम्मान करना सरकार का दायित्व हैं। बैठक में लिए गए निर्णय भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों तक सीधा लाभ पहुंचाएंगे।”
🟠बैठक में लिए गए अन्य प्रमुख निर्णय
बैठक में सैनिकों और उनके परिजनों के लिए कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें शामिल हैं:
🔸️युद्ध एवं सैनिक कार्यवाही में दिव्यांग हुए सैनिकों की अनुदान राशि 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये।
🔸️सैनिकों के माता-पिता को दी जाने वाली जंगी इनाम राशि 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष।
🔸️सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं को 25 लाख रुपये तक के स्टाम्प शुल्क में छूट।
🟠बैठक में प्रमुख उपस्थिति
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णुदेव साय
🔸️उपमुख्यमंत्री – विजय शर्मा
🔸️सांसद रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल
🔸️मुख्य सचिव – अमिताभ जैन
🔸️अपर मुख्य सचिव गृह – मनोज पिंगुआ
🔸️मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव – सुबोध कुमार सिंह
🔸️मुख्यमंत्री के सचिव – राहुल भगत
🔸️सचिव वित्त – अंकित आनंद
🔸️सचिव सामान्य प्रशासन – अविनाश चंपावत
🔸️केंद्रीय सैनिक बोर्ड सचिव – ब्रिगेडियर डी.एस. बसेरा
🔸️कमांडर, सीजी एवं ओडिशा सब एरिया – ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा
🔸️राज्य सैनिक समिति सचिव – ब्रिगेडियर विवेक शर्मा
🔸️जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मध्य भारत क्षेत्र – लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत
🔸️मेजर जनरल (से.नि) – संजय शर्मा
🔸️विंग कमांडर (से.नि) – ए. श्रीनिवास राव
🔸️राज्य सैनिक समिति सदस्य – विक्रांत सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय












