संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,17सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ में महिला और बाल स्वास्थ्य को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक अभियान शुरू होने जा रहा हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल पर, “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” और राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का आयोजन 17 सितम्बर से पूरे देश में किया जाएगा। इस अभियान का भव्य राष्ट्रव्यापी शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश के इंदौर से करेंगे।
छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में होगा,जहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी इसकी अध्यक्षता करेंगी।
🟠अभियान के प्रमुख उद्देश्य और विशेषताएँ
इस अभियान का मकसद महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर एक व्यापक जन आंदोलन खड़ा करना हैं। छत्तीसगढ़ में 7,500 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, क्षय रोग और कुष्ठ जैसी गंभीर बीमारियों की शुरुआती जांच और उपचार की व्यवस्था होगी।
🔸️मातृ और शिशु सुरक्षा: गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसवपूर्व जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण और बच्चों का टीकाकरण होगा।
🔸️किशोरी स्वास्थ्य पर विशेष जोर: किशोरी बालिकाओं के लिए पोषण और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
🔸️पोषण पंचायतें और सामुदायिक सहभागिता: आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता के साथ पोषण परामर्श, स्वास्थ्य जांच और मातृ-शिशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे।
🔸️मिलेट्स और स्थानीय खाद्य पदार्थों को बढ़ावा: कोदो, कुटकी, रागी जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे कुपोषण को जड़ से खत्म किया जा सके।
🔸️विशेष पहल “एक पेड़ माँ के नाम”: मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने के लिए यह अभियान अनूठी पहल करेगा।
🔸️मोबाइल मेडिकल यूनिट और रक्तदान शिविर: दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट और रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे।
🟠अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियाँ
अभियान के तहत जिला और विकासखंड स्तर पर कैंसर स्क्रीनिंग, एएनसी जांच, किशोरी स्वास्थ्य सत्र, पोषण काउंसलिंग, इम्यूनाइजेशन ड्राइव जैसी गतिविधियाँ होंगी। “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम से वृक्षारोपण को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर इसे एक जन आंदोलन बनाया जाएगा।
इसके अलावा, रक्तदान शिविर, निक्षय मित्र नामांकन और मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाएँ दूरस्थ क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में मदद करेंगी।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️प्रधानमंत्री – नरेंद्र मोदी
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णुदेव साय
🔸️केंद्रीय मंत्री – अन्नपूर्णा देवी
🔸️स्वास्थ्य मंत्री – श्याम बिहारी जायसवाल
🔸️महिला एवं बाल विकास मंत्री – लक्ष्मी राजवाड़े












