संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,21सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी में आज गुरु तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “गुरु तेगबहादुर सिंह जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह हमारा सौभाग्य हैं,कि हमें इस ऐतिहासिक नगर कीर्तन यात्रा का साक्षी बनने का अवसर मिला।”
उन्होंने बताया,कि यह नगर कीर्तन यात्रा असम के गुरुद्वारा धुबरी साहिब से शुरू होकर लगभग 10 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए छत्तीसगढ़ पहुँची हैं। मुख्यमंत्री ने पंच प्यारों का सम्मान किया और उन्हें सिरोपा व कृपाण भेंट की गई।
मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा,कि “गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत भी अद्वितीय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उनकी वीरता को नमन करते हुए,हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस दिन को राज्य के पाठ्यक्रम में शामिल किया हैं।”
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️विधायक – सुनील सोनी
🔸️सीएसआईडीसी अध्यक्ष – राजीव अग्रवाल
🔸️अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष – अमरजीत सिंह छाबड़ा
🔸️नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष – संजय श्रीवास्तव
🔸️नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष – लोकेश कांवड़िया
🔸️राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष – वर्णिका शर्मा
🔸️पूर्व विधायक – कुलदीप जुनेजा
🔸️डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, बलदेव सिंह भाटिया, गुरचरण होरा
🔸️गुरुद्वारा कमेटियों के प्रमुख और सिख समाज के हजारों अनुयायी












