संदिली सिंह,सारंगढ़/छत्तीसगढ़,21सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शनिवार को बरमकेला ब्लॉक के नावापाली गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत निर्माणाधीन दो आवासों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति देखी और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आवास के लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए,यह जानकारी ली,कि उन्हें समय पर किस्त की राशि मिल रही हैं या नहीं और निर्माण में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हैं।
🟠तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भी लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा,कि ग्रामीणों के हित में विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूर्ण करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
🟠प्रमुख उपस्थितजन
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अभिलाषा नायक, एसडीएम वर्षा बंसल, सीईओ जनपद पंचायत बरमकेला अजय नायक, स्थानीय नागरिक कैलाश नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।












