Nexis News

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल से किसानों को मिली राहत, बैंक का नया रूप तैयार

 

संदिली सिंह,उदयपुर/छत्तीसगढ़,23सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

किसानों की बरसों पुरानी समस्या अब आखिरकार खत्म होने जा रही हैं। सरगुजा जिले के उदयपुर सहकारी समिति का बैंक, जो अब तक हाईवे किनारे के पुराने भवन में संचालित हो रहा था, जल्द ही नए और आधुनिक भवन में शिफ्ट होने जा रहा हैं। इस पहल का श्रेय कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल को जाता हैं, जिन्होंने किसानों और स्थानीय नागरिकों की परेशानी को गंभीरता से लेकर तुरंत कदम उठाया।

🟠क्यों था जरूरी बदलाव?

पुराना भवन हाईवे के पास होने से हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। भीड़भाड़, पार्किंग की कमी और जगह की तंगी से किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। प्रतिदिन सैकड़ों किसान बैंक में लेन-देन के लिए आते हैं, लेकिन जोखिम और असुविधा के बीच उन्हें मजबूरी में यही रास्ता अपनाना पड़ता था।

🟠नया भवन, नई उम्मीदें

अब बैंक का नया भवन किसानों के लिए सुरक्षा और सुविधा दोनों लेकर आ रहा हैं। भवन में पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। फर्श पर टाइल्स, छत पर प्रोफाइल शीट और वायरिंग का काम तेजी से पूरा किया जा रहा हैं। मुख्य मार्ग से हटकर सुरक्षित स्थान पर होने से दुर्घटना की आशंका पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

🟠मंत्री अग्रवाल की सक्रियता

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने तुरंत संज्ञान लिया और शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू कराई। उन्होंने स्पष्ट कहा—

“किसानों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।”

🟠किसानों में उत्साह

इस खबर से किसानों में जबरदस्त उत्साह हैं। उनका कहना हैं,कि अब बैंक तक पहुंचना आसान होगा, भीड़भाड़ से निजात मिलेगी और सुरक्षित माहौल में बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। करीब 5000 से अधिक किसान सीधे तौर पर इस पहल से लाभान्वित होंगे।

👉 Nexis News का वादा

हम आपके गांव, कस्बों और शहरों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्या और उसके समाधान को सबसे पहले और सबसे प्रभावी तरीके से आप तक पहुंचाते रहेंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!