संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,4अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
स्वागत अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, आईजी अमरेश मिश्रा, संभागायुक्त महादेव कावरे और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय हैं,कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे, जहाँ वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।












